हम भारतीयों को ठंडी-ठंडी लस्सी का गिलास मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। खासकर अगर बात मथुरा की गाढ़ी लस्सी की हो तो उसका स्वाद और भी खास लगता है। मथुरा की लस्सी इतनी गाढ़ी और मलाईदार होती है कि‍ जो भी मथुरा जाता है, इस लस्‍सी को जरूर पीता है। इसे पीने के बाद ऐसा लगता है जैसे पेट भी भर गया और शरीर को ठंडक भी म‍िल गई हो।

ऐसे में अगर आप घर पर ही मथुरा वाली गाढ़ी और मलाईदार लस्सी बनाना चाहती हैं तो इसके लिए बहुत सारी चीजों की जरूरत नहीं है। बस दही गाढ़ा होना चाहिए और उसे सही तरीके से फेंटना जरूरी है। आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं क‍ि आप घर पर मथुरा जैसी गाढ़ी लस्सी कैसे बना सकती हैं। आइए जानते हैं-

लस्सी को गाढ़ा रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप चाहती हैं क‍ि लस्‍सी एकदम गाढ़ी बने तो कुछ बातों का ध्‍यान रखें। जैसे-

  • दही जितना गाढ़ा होगा, लस्सी भी उतनी ही गाढ़ी बनेगी।
  • दही में पानी हमेशा थोड़ा-थोड़ा करके ही डालें।
  • ज्यादा पानी डालने से लस्सी पतली हो जाएगी।
  • लस्सी को अच्छी तरह फेंटना जरूरी है।
  • ऊपर से मलाई और रबड़ी डालने से इसका स्वाद और लुक दोनों अच्‍छा हो जाएगा।
  • चीनी को दही में अच्छी तरह घोलकर ही लस्सी तैयार करें।
  • सर्व करने से पहले लस्सी को अच्छी तरह ठंडा कर लें।

कैसे करें सर्व?

मथुरा जैसी लस्सी को मिट्टी के कुल्हड़ में सर्व करें तो इसका मजा और भी बढ़ जाएगा। ऊपर से मलाई और रबड़ी के साथ थाेड़ा सा इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे ठंडा-ठंडा सर्व कर सकती हैं। अगर घर में मेहमान आए हैं तो भी यह एक बढ़िया ड्रिंक बन सकती है।

यह भी पढ़ें: लस्सी को दें बनारसी ट्विस्ट, जानें मिट्टी के कुल्हड़ और मलाई की परत वाला सीक्रेट

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें: मेहमानों के स्वागत के लिए बेस्ट है यह 5-मिनट पुदीना लस्सी, ऐसे बनाएं 'Mint Ice Cube' जो चलेगी पूरे महीने

Image Credit- Freepik/AI