अचानक घर में मीठा खाने का मन करे या मेहमान आ जाएं, तो ब्रेड मलाई रोल से बेहतर कोई आसान और स्वादिष्ट ऑप्शन नहीं हो सकता। यह बेहद कम बजट और बहुत कम समय में तैयार होने वाली एक खास शाही मिठाई है। इसका क्रीमी स्वाद और बढ़िया रंगत हर किसी का दिल जीत लेती है। इसे तैयार करने के लिए न तो आपको मावा की जरूरत है और न ही घंटों दूध उबालने की। आप घर में मौजूद आसानी से ब्रेड मलाई रोल बना सकते हैं। जानते हैं, इसकी रेसिपी के बारे में...
ब्रेड मलाई रोल बनाते समय किन बातों का ख्याव रखें?
यदि आप ब्रेड मलाई रोल बनाना चाहती हैं तो इसे बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। नीचे प्वाइंट में समझें-
- ब्रेड मलाई रोल बनाते समय हमेशा एकदम ताजा और सॉफ्ट ब्रेड का ही चुनें। अगर ब्रेड पुरानी या सूखी होगी, तो बेलते और मोड़ते समय बीच में से टूट जाएगी और रोल सही नहीं बनेगा।
- मावा पेस्ट बनाते समय आंच हमेशा धीमी रखें और चम्मच को लगातार चलाते रहें। मिल्क पाउडर बहुत जल्दी तवे के तले में चिपक जाता है, जिससे पेस्ट का रंग और स्वाद दोनों खराब हो सकते हैं।
- रबड़ी या मलाई दूध को बहुत ज्यादा गाढ़ा न करें। इसे थोड़ा पतला ही रहने दें, क्योंकि ब्रेड में डालने के बाद और फ्रिज में ठंडा होने पर यह अपने आप काफी गाढ़ी हो जाती है।
- ब्रेड के चारों किनारों को काटना बहुत जरूरी है। अगर किनारे नहीं हटाएंगे तो रोल आसानी से मुड़ेगा नहीं और ब्रेड का सख्त हिस्सा स्वाद को भी खराब कर सकता है।
यह भी पढ़ें- कान्हा को जन्माष्टमी पर खिलाएं मखाना मलाई पाक, बनाने का तरीका भी है बहुत आसान
- जब भी मेहमानों को परोसना हो, मलाई दूध को रोल्स पर सर्व करने से थोड़ी देर पहले ही डालें। बहुत ज्यादा देर तक दूध में डूबे रहने से ब्रेड गलकर बिखर सकती है।
निष्कर्ष
कम खर्च और कम मेहनत में तैयार होने वाली यह ब्रेड मलाई रोल रेसिपी किसी भी खास अवसर को यादगार बना सकती है। इसका क्रीमी स्वाद मार्केट की महंगी मिठाइयों को भी पीछे छोड़ देती है। जब भी घर पर अचानक मीठा खाने की चाहत हो, इस आसान और झटपट रेसिपी को जरूर आजमाएं।
यह भी पढ़ें- ग्रेवी को रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी बनाना है? ज्यादा तेल नहीं, अपनाएं ये 3 सीक्रेट ट्रिक्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: AI/Shutterstock
