सुबह का लंच हो या फिर रात का खाना, दाल-चावल, सब्जी और रोटी रोजाना बनत है। मगर इसके बावजूद कभी-कभी कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन करता है, लेकिन समझ नहीं आता है कि क्या बनाया जाए? ऐसे में आमतौर पर महिलाएं गूगल पर ऐसी डिशेज सर्च करती हैं, जो स्वाद में तीखी और चटपटी हों। अगर आपका भी कुछ ऐसा ही खाने या बनाने का मन कर रहा है, तो एक बार हैदराबादी मिर्ची का सालन (Hyderabadi Mirchi Salan Easy Recipe) जरूर ट्राई करें।
हैदराबादी मिर्ची सालन बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातें
अगर आप हैदराबादी मिर्ची सालन को स्वादिष्ट और परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नीचे प्वाइंट में समझें-
- सालन पकते समय गाढ़ा होता जाता है, इसलिए जरूरत पड़ने पर बीच में थोड़ा और पानी मिला सकती हैं।
- मिर्च का तीखापन कम करने के लिए बीजों को निकाल दें।
- हमेशा कम तीखी या बड़ी वाली मिर्च का ही इस्तेमाल करें।
- इस रेसिपी के लिए हमेशा ताजी और क्रंची भुनी हुई मूंगफली का ही इस्तेमाल करें। पुरानी या बासी मूंगफली स्वाद खराब कर सकती हैं।
- अगर आप मिर्च नहीं डालना चाहती हैं, तो इसकी जगह अपनी पसंद की कोई अन्य सब्जी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- बचा हुआ सालन फ्रिज में 1 से 2 दिन तक आसानी से स्टोर किया जा सकता है।
