Laung Lata Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी खस्ता और रसीली लौंग लता मिठाई, 15 मिनट में होगी तैयार
Instant Laung Lata Banane Ki Asan Vidhi: अगर आप घर पर कम समय में बनने वाली कोई मिठाई ढूंढ रही हैं, तो एक बार पारंपरिक मिठाई लौंग लता जरूर ट्राई करें। नीचे पढ़ें आसान विधि और जरूरी सामग्री।
Laung Lata Ghar Par Kaise Banaye: घर में कोई खास मेहमान आने हों, कोई खास इवेंट हो या फिर त्योहार, इस मौके पर कुछ मीठा न हो ऐसा कैसे हो सकता है। आमतौर पर लोग इन मौकों के लिए बाजार में बिकने वाली मिठाइयां खरीदकर लाते हैं। मगर कई बार कुछ लोग घर पर ही मिठाई बनाना पसंद करते हैं। इसके लिए वह लड्डू, मालपुआ या फिर लौंग लता बनाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें बनाने में ज्यादा तामझाम नहीं करनी पड़ती है। हालांकि, कई बार लोगों को लौंग लता बनाना मुश्किल का काम लगता है। मगर आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको 15 मिनट वाली लौंग लता की विधि बताने जा रहे हैं। नीचे पढ़ें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी और जरूरी सामग्री।
लौंग लता बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?
अगर आप घर पर स्वादिष्ट और खस्ता लौंग लता बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। नीचे पढ़ें-
मैदे में घी मिलाने के बाद आटा न ज्यादा सख्त और न ज्यादा नरम गूंथें।
स्टाफिंग भरने के बाद किनारों को पानी या मैदे के घोल से अच्छी तरह चिपकाएं।
ऊपर से साबुत लौंग लगाते समय ध्यान रखें कि वह स्टफिंग के अंदर तक जानी चाहिए।
लौंग लता को हमेशा मध्यम या धीमी आंच पर तलें।
चाशनी एक तार की होनी चाहिए और हल्की गर्म होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- इस रेसिपी के जरिए आप 15-20 मिनट में लौंग लता बनाकर तैयार कर सकती हैं। ऐसे ही फूड आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
लौंग लता रेसिपी Recipe Card
लौंग लता कैसे बनाएं?
Total Time :30min
Preparation Time : 15min
Cooking Time : 15
Servings : 4
Cooking Level : Low
Course: Desserts
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav
सामग्री
मेवे-1/2 कटोरी कटे हुए
मैदा- 50 ग्राम
खोया-25 ग्राम
नारियल पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
खसखस-1/2 छोटा चम्मच
लौंग-5-6 साबुत
इलायची-1-2
गुलाब जल-1 छोटा चम्मच
घी-200 ग्राम
चीनी-100 ग्राम
विधि
Step 1 :
लौग लता बनाने के लिए सबसे पहले मैदा को बारीक छन्नी से छानकर एक बड़ी थाली में निकालें। अब इसे बड़ी थाली या फिर कटोरे में निकालें। फिर छोटा चम्मच घी डालकर दोनों हथेली से रगड़कर अच्छे से मिलाएं।
Step 2 :
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। दूसरी तरफ एक पैन में खोया डालकर धीमी आंच में हल्का सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें नारियल, इलायची पाउडर, खसखस और मेवे डालकर कलछी से मिलाएं।
Step 3 :
दूसरी गैस ऑन करके दूसरे पैन में चीनी और एक कप पानी डालकर चाशनी बनने के लिए रख दें। जब चाशनी तैयार हो जाए तो इसमें गुलाब जल मिलाकर फ्लेम बंद करें।
Step 4 :
इसके बाद तैयार किए गए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और रोटी की तरह बेलें। इसके बाद 1 बड़ा चम्मच में स्टाफिंग लेकर रोटी पर डालकर चारों तरफ से बंद कर ऊपर से लौंग लगा दें।
Step 5 :
फिर एक कड़ाही में घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें। जब घी गर्म हो जाए, तो इसमें लौंग लता डालकर सुनहरा होने तक तल लें। इनको 15 से 20 मिनट के लिए चाशनी में डालकर रखें।
Step 6 :
कुछ देर में लौंग लता बनकर तैयार हो जाएगा। अब इसे कटोरी में निकालकर सर्व करें। इतना ही नहीं बल्कि आप इसे फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकती हैं।
Disclaimer
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।