बच्चों को बाहर मिलने वाले पैकेज्ड आलू चिप्स बहुत ज्यादा पसंद होते हैं। जैसे ही वह घर के बाहर निकलते हैं, इसे खरीदने की जिद्द करने लगते हैं। ऐसे में कई माता-पिता अपने बच्चों को रोज चिप्स खिलाते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं। इसलिए, अगर आपके बच्चे भी चिप्स खाने की जिद्द करते हैं, तो आप उन्हें कभी-कभी घर पर ही बनाकर खिला सकती हैं। हालांकि, कई महिलाओं की यह शिकायत होती है कि घर पर बनने वाले चिप्स क्रिस्पी नहीं बनते, इसलिए बच्चे इसे खाना पसंद नहीं करते। आपके साथ भी अगर ऐसा होता है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको क्रिस्पी आलू चिप्स बनाने के आसान टिप्स विस्तार से बताएंगे।

आलू को ज्यादा न पकाएं

आलू के चिप्स बनाते समय अगर आप चाहती हैं कि यह क्रिस्पी बने, तो इसके लिए आपको इसे चिप्स के शेप में काटकर पानी में उबाल लेना चाहिए। आपको पानी में ज्यादा देर तक नहीं पकाना है, क्योंकि इससे यह सॉफ्ट हो जाएंगे। आप इसे 50 प्रतिशत पकाएं और 50 प्रतिशत कच्चा ही रहने दें। इसके बाद इसे पानी में से निकालकर किसी बड़े प्लेट या पॉलीथीन पर फैला दें।

फ्रिज में स्टोर करें

आप चाहती हैं कि बिना कॉर्न फ्लोर के यह क्रिस्पी बने, तो आप उबले हुए आलू को हल्का ठंडा होने के बाद फ्रिज में रख दें। आपको इसे अच्छे से ठंडा कर लेना है, ताकि जब आप इसे तेल में डालें, तो यह क्रिस्पी बनें। आपको लगभग 1 से 2 घंटे के लिए इसे फ्रिज में ठंडा करने के लिए स्टोर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- दूध सफेद तो फिर मक्खन पीला क्यों? कोई नहीं जानता है यह सीक्रेट

कॉर्न फ्लोर की जगह चावल का आटा

जब आलू अच्छे से ठंडे हो जाए, तो इसपर आप चावल के आटे की लेयर लगा सकती हैं। इससे आलू क्रिस्पी बनेंगे और बच्चों को कोई नुकसान भी नहीं होगा। आप चाहें, तो आटे का गाढ़ा घोल भी तैयार कर सकती हैं। इसके बाद आलू को इसमें डूबोकर निकालें और छान लें। आप चाहें, तो आलू पर सीधा चावल का आटा डालकल भी अच्छे से मिक्स करके इसे फ्राई कर सकती हैं।

किस तरह के आलू चुनें?

चिप्स बनाने के लिए सही आलू का चयन भी जरूरी होता है। चिप्स बनाने के लिए स्टार्च वाले आलू बेहतर रहते हैं। इसके लिए आप ताजे और सख्त आलू इस्तेमाल करें। इसके साथ ही आपको आलू काटते समय साइज का भी खास ध्यान रखना चाहिए। चिप्स जितने पतले और एक समान होंगे, उतने ही क्रिस्पी बनेंगे।

इसे भी पढ़ें- मावा-रसमलाई का स्वाद भी लगेगा फीका, जब चखेंगी चावल की बर्फी; नोट करें रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :