त्योहारों पर मिठाई का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है। हर खास मौके पर तरह-तरह की मिठाइयां आती हैं, जिनमें मोतीचूर के लड्डू का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। अगर आप हर बार वही पुरानी मिठाइयां खा-खाकर बोर हो चुकी हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो मोतीचूर लड्डू से क्रीमी पेस्ट्री ट्राई कर सकती हैं। इसका स्वाद इतना कमाल का होता है कि खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा। चलिए फिर देर किस बात की, आगे पढ़ें इसे बनाने की आसान रेसिपी-

मोतीचूर के लड्डू से पेस्ट्री बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

मोतीचूर लड्डू से क्रीमी पेस्ट्री बनाते समय अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखती हैं, तो आप इसे बिना परेशानी के झटपट बना सकती हैं।

Image Credit-AI

  • लड्डूओं को बारीक मैश कर लें और बाइंडिंग के लिए थोड़ी मलाई, दूध या चाशनी मिलाएं।
  • पेस्ट्री बनाते समय ब्रेड के बीच मोतीचूर लड्डू की लेयर सेट करें।
  • बहुत अधिक मीठी क्रीम का उपयोग न करें, क्योंकि लड्डू पहले से ही काफी मीठे होते हैं।
  • हल्की व्हिप्ड क्रीम का इस्तेमाल करें।
  • पेस्ट्री बनाने के बाद इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में सेट होने दें।

इसे भी पढ़ें- बचे हुए मोतीचूर लड्डू से बनाएं मलाईदार खीर, स्वाद ऐसा जो मुंह में जाएगा घुल

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- AI