घर के थाली में कुरकुरे और खस्ता पापड़ जरूर होता है। खासकर दोपहर के खाने में दाल-चावल के साथ पापड़ मिल जाए तो खाने में मजा ही आ जाता है। बता दें कि मार्केट में मिलने वाले पापड़ में अक्सर मिलावट होती है, जो सेहत के लिए सही नहीं है। ऐसे में घर पर ही क्रिस्पी चावल-दाल के पापड़ बनाने के 2 बेहद आसान तरीके इस लेख में बताए जा रहे हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दाल और चावल से पापड़ कैसे बनाएं और इन्हें कैसे स्टोर करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

पापड़ से कैसे बनाएं क्रिस्पी पापड़?

पहला तरीका - आधा कप चावल का आटा और आधा कप मूंग या उड़द की दाल का पाउडर लें। दोनों को छानकर अच्छी तरह मिला लें।

अब इस मिक्सर में करीब 4 से 5 कप पानी डालकर एक पतला और बिना गांठों वाला घोल तैयार कर लें। अब नमक, जीरा और कुटी हुई लाल मिर्च डालें। अब इस बर्तन को गैस पर मंद आंच पर रखें। इसे लगातार चमचे से चलाते रहें। जब यह गाढ़ा होने लगे, तो गैस बंद कर दें। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। अब एक बड़ी प्लास्टिक शीट पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें। एक बड़े चम्मच में घोल लेकर शीट पर गोल-गोल फैलाते जाएं। फिर धूप दिखाएं।

दूसरा तरीका: चावल के आटे और दाल के पाउडर को बराबर मात्रा में लेकर नमक, पापड़ खार, हींग और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर गुनगुने पानी की मदद से एक सख्त आटा गूंथ लें। अब इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां या रोल बना लें। अब एक इडली मेकर या स्टीमर में पानी गर्म करें और इन आटों को 15 से 20 मिनट के लिए भाप में अच्छी तरह पका लें।

इसे भी पढ़ें - बिना चीज और मेयोनेज के कैफे जैसा मलाई शिमला मिर्च सैंडविच घर पर बनाएं, जानें रेसिपी

अब इसे साफ कपड़े या प्लास्टिक बैग में डालकर हाथों से अच्छी तरह मैश कर लें ताकि वह सॉफ्ट हो जाए। अब इसकी लोइयां तोड़ लें। दो प्लास्टिक शीट्स के बीच एक लोई रखें और बेलन या पापड़ मेकर की मदद से पतला और गोल बेल लें। अब कपड़े या चादर पर फैलाकर तेज धूप में सुखाएं। एक तरफ से सूखने के बाद इन्हें पलट दें।

कैसे करें स्टोर?

पापड़ को स्टोर करने से पहले देखें कि उनमें बिल्कुल भी नमी न बची हो। अगर थोड़े भी गीले रहे, तो डिब्बे में फंगस लग जाएगी। 

इसे भी पढ़ें - बिना ओवन और मैदे के घर पर इन 2 तरीकों से तैयार करें सॉफ्ट केक, ये 3 चीजें आएंगी काम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific