अक्सर जब हम बाजार से सेब खरीदते हैं, तो हम वही उठाते हैं जो दिखने में ज्यादा लाल होते हैं। हमें लगता है कि वही खाने में ज्यादा मीठा भी होगा, लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? कई बार जब हम घर जाकर इसे काटकर खाते हैं, तो पता चलता है कि यह तो फीका है। इसलिए बाहरी रंगत के आधार पर मिठास का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। अगली बार जब खरीदारी करें तो सिर्फ रेडनेस न देखें। नीचे दी गई आसान टिप्स की मदद से आप रसीले और मीठे फल की पहचान करना सीख सकती हैं।

सही सेब चुनने का तरीका

लाल  सेब लाने के बाद भी घर आकर वो फीके लगते हैं, तो इन ट्रिक्स को समझें और अगली बार चुनने का तरीका बदलें।

1- सेब के रंग पर न जाएं, पैटर्न भी जरूरी

सेब का लाल रंग मिठास की गारंटी नहीं देता है। मीठे की पहचान उसके रंग के पैटर्न से होती है। फल पर हल्की धारियां और लाल-पीले रंग का मिक्स शेड हो, तो वो ज्यादा मीठा होता है। पूरा लाल रंग का एप्पल कभी-कभी फीका निकल जाता है।

2- सेब को दबाकर देखें

सेब खरीदते समय उसे हल्के हाथ से दबाकर जरूर देखें। वहीं, खरीदें जो ज्यादा सख्त हो, क्योंकि वो ताजा होता है। फल अगर हाथों से दब रहा है, तो समझ जाएं कि वह पुराना और बासी है।

image credit-magnific

3- डंठल वाला हिस्सा करें चेक

सेब के ऊपर डंठल वाले हिस्से को बेहद ध्यान से देखें। अगर हिस्सा हरा-पीला है और खुशबू आ रही है, तो वो फल काफी मीठा होता है।

4- सेब का आकार

जब भी सेब खरीदने जाएं, तो ज्यादा बड़ा साइज न लें। अक्सर लोग यह गलती करते हैं और बड़े-बड़े फल उठा लेते हैं, जो बाद में फीके निकल जाते हैं। इसलिए हमेशा मीडियम साइज के सेब ही चुनें।

image credit- magnific

5- खुशबू चेक करें

सेब खरीदते समय उसकी खुशबू चेक करें। अगर डंठल वाली जगह से अच्छी खुशबू आ रही है, तो वह काफी ताजा और मीठा है।

अगली बार जब सेब खरीदने जाएं तो ऊपर दी गई सभी बातों का ध्यान रखें। ऐसा करने से सेब फीका नहीं, मीठा निकलेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit-magnific