Hariyali Teej पर माता रानी को लगाएं 'मावा अनरसा बॉल' का भोग, नोट करें आसान रेसिपी
हरियाली तीज के पावन अवसर पर माता रानी को प्रसन्न करने के लिए आप घर पर आसानी से स्वादिष्ट मावा अनरसा बॉल बना सकती हैं। नीचे आर्टिकल में पढ़ें इसे बनाने की पूरी विधि और जरूरी सामग्री।
हरियाली तीज का पावन पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है और उन्हें तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। अगर आप भी इस हरियाली तीज पर माता रानी को कुछ खास भोग लगाना चाहती हैं, तो मावा अनरसा बॉल बना सकती हैं। यह उत्तर भारत की प्रसिद्ध और पारंपरिक मिठाई है, जो खासकर त्योहारों के मौसम में बनाई जाती है। मावा के इस्तेमाल से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। नीचे लेख में पढ़ें इसे तैयार करने की आसान विधि।
मावा अनरसा बॉल बनाते समय ध्यान रखें ये बातें
मावा अनरसा बॉल बनाने में जितनी आसान है, खाने में उतनी ही स्वादिष्ट और लाजवाब होती है। मावा के इस्तेमाल से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है और यह मुंह में जाते ही घुल जाती है। मगर इसे बनाते समय अगर ध्यान न रखा जाए, तो ये खराब हो सकती हैं। नीचे पढ़ें टिप्स-
मावा और चीनी को तब तक अच्छी तरह फेंटें जब तक मिश्रण मुलायम और चिकना न हो जाए।
मावा अनरसा बनाते समय इसके डो को बहुत ज्यादा टाइट या फिर ढीला न गूंथे।
तेल को धीमी आंच पर गर्म करें। तेल को बहुत ज्यादा गर्म न करें वरना यह ऊपर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे।अनरसा बॉल को बराबर चलाते हुए फ्राई करें।
ऊपर लेख में बताई गई विधि को अपनाकर आप आसानी से मावा अनरसा बॉल बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
मावा अनरसा बॉल्स रेसिपी Recipe Card
मावा अनरसा बॉल्स बनाने की विधि
Total Time :40min
Preparation Time : 25min
Cooking Time : 15
Servings : 4
Cooking Level : Medium
Course: Desserts
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav
सामग्री
चावल का आटा- 1 कप
मावा- आधा कप
बूरा या पिसी हुई चीनी-आधा कप
सफेद तिल- 4-5 बड़े चम्मच
देशी घी-2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर-आधा छोटा चम्मच
दूध-2-3 चम्मच (आवश्यकतानुसार आटा गूंथने के लिए)
विधि
Step 1 :
सामान्य चावल को 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रखें। फिर इसे पानी से निकालकर 1-2 घंटे के लिए सुखाएं। अब चावल को मिक्सी में पीसकर छान लें। इसके बाद बाउल में मावा लें और इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालें।
Step 2 :
मावा और चीनी को अच्छी तरह फेंटें। जब मिश्रण मुलायम और चिकना हो जाए, तो इस मिश्रण में चावल का आटा और ड्राई फ्रूट्स पाउडर मिलाएं। साथ ही इसमें 2 चम्मच पिघला हुआ देशी घी डालें।
Step 3 :
सभी चीजों को हल्के हाथों से मिलाते हुए एक डो तैयार करें। अगर मिश्रण बहुत सूखा या बिखरा हुआ लग रहा है, तो इसमें 1-2 चम्मच दूध डालें। ध्यान रखें कि डो बहुत ज्यादा सख्त या बहुत ज्यादा ढीला नहीं होना चाहिए।
Step 4 :
अब तैयार आटे में से थोड़ा-सा हिस्सा लें और हथेलियों के बीच गोल घुमाते हुए नींबू के आकार की छोटी-छोटी बॉल्स तैयार कर लें। इसी तरह सारे आटे से मावा अनरसा बॉल्स बनाकर एक प्लेट में रख लें।
Step 5 :
इसके लिए प्लेट या थाली में सफेद तिल फैलाकर रख लें। अब एक-एक मावा बॉल को उठाएं और उसे तिलों के ऊपर रखकर चारों तरफ से अच्छी तरह रोल करें, ताकि हर बॉल पर सफेद तिल की एक अच्छी चिपक जाए।
Step 6 :
बॉल्स बनाने के बाद मीडियम फ्लेम पर घी गर्म करें। ध्यान दें तेल को बहुत ज्यादा गर्म न करें वरना यह ऊपर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे। अब एक-एक करके मावा अनरसा बॉल्स को तेल में डालें।
Step 7 :
बॉल्स जब गोल्डन हो जाएं, तब उन्हें एक छन्नी की मदद से बाहर निकाल लें। फिर इन्हें पेपर टॉवल पर रखें। इसके बाद इन्हें पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें। मावा अनरसा बनकर तैयार हैं।
Step 8 :
जब मावा अनरसा बॉल ठंडी हो जाएं, तब इन्हें एक थाली में रखें। अब इसे माता पार्वती व भगवान शिव को इसका भोग अर्पित करें। पूजा संपन्न होने के बाद इस प्रसाद को अपने परिवार के सदस्यों के साथ बांटें।
Disclaimer
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।