गोवा भारत का ऐसा टूरिस्ट स्पॉट है, जहां की पॉपुलेशन से ज्यादा हर साल यहां टूरिस्ट घूमने पहुंचते हैं। क्षेत्रफल के लिहाज से गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है। यहां केवल 2 जिलें है, एक उत्तर गोवा (North Goa) और दूसरा दक्षिण गोवा (South Goa). गोवा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार गोवा का कुल क्षेत्रफल 3,702 वर्ग किलोमीटर है। ऐसे में गोवा जितना बड़ा नहीं है, उससे ज्यादा हर साल यहां पर्यटक घूमने आ जाते हैं। पिछले कुछ सालों की रिपोर्ट से यह साफ पता लगता है कि हर साल यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी ही है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गोवा में आने वाले पर्यटकों की संख्या और अंतर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
हर साल कितने लोग आते हैं गोवा में घूमने?
गोवा पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी से पता चलता है कि पिछले 5 से 6 सालों में यहां पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ी है। शुरुआत में पर्यटन कम था, लेकिन साल 2019 के बाद यहां ज्यादा पर्यटक पहुंचने लगे। इस रिपोर्ट से आप इनके बीच अंतर समझ सकते हैं।
- 2025 में गोवा में घूमने के लिए 1,02,84,608 घरेलू पर्यटक और 5,17,802 विदेशी पर्यटक आए, जिससे कुल पर्यटकों की संख्या 1,08,02,410 रही।
- गोवा में पर्यटकों के घूमने आने का आकड़ा कभी कम और कभी ज्यादा देखा गा। साल 2027 में राज्य में 68,95,234 घरेलू और 8,90,459 विदेशी पर्यटक आए, जिससे टोटल आकड़ा 77,85,693 रहा।
- साल 2018 और 2019 में पर्यटकों की संख्या और बढ़ी और 80,15,400 और 80,64,400 तक पहुंच गई।
- इसी तरह अब पर्यटकों की भीड़ इतनी ज्यादा आने लगी है कि यहां साल 2025 में 1 करोड़ के पार पहुंच गई, जबकी गोवा की पॉपुलेशन लगभग 16 लाख के करीब है।
क्यों यहां घूमने आते हैं पर्यटक?
यहां घूमने आने वाले पर्यटक को सबसे ज्यादा खुला माहौल पसंद आता है। यहां पार्टी रात भर होती है और लोग रातभर बीच के किनारे बैठकर आराम फर्मा सकते हैं। बागा, कलंगुट, पालोलेम, अंजुना और कैंडोलिम जैसे समुद्र तट इस जगह की शान माने जाते हैं। नाइट लाइफ और बीच पार्टिया लोगों को ज्यादा आकर्षित करती हैं।
- यहां लोगों को पानी के अंदर तरह-तरह की एक्टिवीटी करने का मौका मिलता है, जिसपर पैसे भी ज्यादा खर्च नहीं करने पड़ते।
- इसके साथ ही स्वादिष्ट सी-फूड, फिश करी-राइस और प्रॉन डिशेज आप जितना चाहें, उतना खा सकती हैं।
- मानसून के दौरान हरियाली और झरने का नजारा और भी सुंदर हो जाता है। जिससे इस मौसम में भी हजारों लोग यहां पहुंचते हैं।
इससे आप समझ सकती हैं कि गोवा केवल छुट्टियां बिताने की जगह नहीं, बल्कि हर तरह के यात्रियों, जैसे एडवेंचर प्रेमियों, परिवारों, दोस्तों के ग्रुप के साथ पार्टी, हनीमून कपल्स और विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
