गणेश उत्सव का त्योहार चल रहा है और ऐसे में बप्पा को हर दिन अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। गणेश उत्सव के आठवें दिन आप विघ्नहर्ता को खुश करने के लिए घर पर बना शाही केसर पिस्ता कलाकंद अर्पित कर सकते हैं। दूध से बनी यह ट्रेडिशनल मिठाई खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, इसे बनाना भी उतना ही आसान है। ऐसे में जानते ,हैं केसर पिस्ता कलाकंद बनाने की पूरी और आसान विधि। 

परफेक्ट कलाकंद बनाने के लिए जरूरी टिप्स

कलाकंद को बाजार जैसा दानेदार और सॉफ्ट बनाने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है-

शाही केसर पिस्ता कलाकंद कैसे बनाएं? Recipe Card

गणेश उत्सव के आठवें दिन भोग में शाही केसर पिस्ता कलाकंद करें शामिल, जानें बनाने का तरीका
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :40min
  • Preparation Time : 10min
  • Cooking Time : 25
  • Servings : 5
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Desserts
  • Calories: 250
  • Cuisine: Indian
  • Author: Garima Garg

सामग्री

  • फुल क्रीम दूध - 2 लीटर
  • चीनी - 60 ग्राम (लगभग आधा कप)
  • नींबू के फूल (साइट्रिक एसिड) - 1/4 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • केसर के धागे - 1/2 छोटा चम्मच
  • गुनगुना पानी - 2 चम्मच (नींबू का फूल घोलने के लिए)
  • पिस्ता - 10 से 12 (बारीक कटे हुए)
  • बादाम - 8 से 10 (बारीक कटे हुए)
  • केसर के कुछ अतिरिक्त धागे

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले एक बड़ी और भारी तले वाली कड़ाही में 2 लीटर दूध डालें और तेज आंच पर उबलने के लिए रख दें।

  • Step 2 :

    अब एक छोटी कटोरी लें और उसमें नींबू का फूल और दो चम्मच पानी मिलाकर अच्छी तरह से घोल लें।

  • Step 3 :

    अब दूध को लगातार बिना रुके चलाते रहें ताकि वह कड़ाही के तले में बिल्कुल न चिपके।

  • Step 4 :

    जब दूध उबलने लग जाए और वह एकदम आधा हो जाए, तब इसमें केसर के धागे डालें ताकि सुंदर रंग आ जाए।

  • Step 5 :

    अब बने मिश्रण में तैयार किया हुआ नींबू के फूल का पानी धीरे-धीरे करके डालें। ध्यान रहे कि पानी एक साथ नहीं डालना है।

  • Step 6 :

    बता दें कि जैसे ही आप पानी डालेंगे वैसे ही दूध धीरे-धीरे फटने लगेगा और उसमें छोटे-छोटे दाने बनने लगेंगे।

  • Step 7 :

    अब दूध के पूरी तरह गाढ़ा होने तक तेज आंच पर लगातार चम्मच से चलाते रहें। मंदी गैस में पेस्ट खराब हो सकता है।

  • Step 8 :

    अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और थोड़ा रसीला रहने दें।

  • Step 9 :

    एक थाली या ट्रे को थोड़े घी से चिकना करें और तैयार मिश्रण इसमें फैलाएं। आप इसके लिए चम्मच की मदद ले सकते हैं।

  • Step 10 :

    ऊपर से कटे पिस्ता-बादाम डालकर दबाएं और ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें।

  • बर्तन का चुनाव: कलाकंद बनाने के लिए हमेशा भारी तले की कड़ाही का ही इस्तेमाल करें, इससे दूध जलता नहीं है।
  • दूध का चुनाव: अच्छा और दानेदार कलाकंद बनाने के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध ही लें।

  • पेस्ट का टेक्सचर: चीनी मिलाने के बाद मिश्रण को एकदम सुखाएं नहीं, थोड़ा जूसी रखें क्योंकि जमने के बाद यह अपने आप सेट हो जाता है।
  • डेकोरेशन: ऊपर से बारीक कटे पिस्ता और बादाम डालने से कलाकंद देखने में बिल्कुल हलवाई जैसा शाही लगता है।

निष्कर्ष

गणेश उत्सव के आठवें दिन घर पर बना यह शुद्ध और स्वादिष्ट केसर पिस्ता कलाकंद बप्पा को भोग लगाने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। कम सामग्री और थोड़ी सी मेहनत से तैयार होने वाली यह मिठाई आपके त्यौहार के आनंद को दोगुना कर देगी। तो इस बार बाजार की मिठाई लाने के बजाय घर पर ही यह टेस्टी कलाकंद बनाएं और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद पाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific/shutterstock