क्या आपने कभी रात के अंधेरे में किसी मंदिर के दर्शन किए हैं? जरा सोचिए हर तरफ सन्नाटा हो और मंदिर की लाइटों से पूरा परिसर जगमगा रहा हो। ऐसे नजारे की बात ही कुछ और होती है। हम अक्सर सुबह या शाम को ही मंदिर जाते हैं, क्योंकि ज्यादातर मंदिरों के कपाट रात में बंद हो जाते हैं। लेकिन भारत में कुछ ऐसे खास मंदिर भी हैं, जो रात को भी भक्तों के लिए खुले रहते हैं। यहां न तो सुबह होने का इंतजार करना पड़ता है और न ही भीड़ में धक्के खाने पड़ते हैं।
रात में खुले हुए मंदिर
भारत में कुछ ऐसी जगह हैं, जहां पर रात में मंदिर खुले रहते हैं। हर तरफ शंख बजने की गूंज होती है और बहुत ही खूबसूरत नजारे होते हैं। यहां जानते हैं खास मंदिरों के बारे में।
महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन
इस लिस्ट में पहला मंदिर है उज्जैन का महाकालेश्वर। यहां रात 3 बजे से सुबह 5 बजे तक शिव जी की भस्म आरती से होती है। इस अनोखी आरती को देखने के लिए लोग न जाने कहां-कहां से आते हैं।
कैसे पहुंचें- दिल्ली से महाकालेश्वर मंदिर जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन या बस का रास्ता चुन सकती हैं।
काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी)
इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी रात के समय शयन आरती और रात्रि के विभिन्न प्रहरों में विशेष पूजा-अर्चना व दर्शन की व्यवस्था होती है। यह सुबह 2:30 बजे खुलता है और उससे पहले से लोग लाइन में लग जाते हैं।
कैसे पहुंचें- दिल्ली से काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी) जाने के लिए ट्रेन, विमान और सड़क मार्ग चुन सकते हैं। ट्रेन का विकल्प ज्यादा अच्छा है।
करणी माता मंदिर, देशनोक
करणी माता मंदिर भी काफी फेमस है। यह राजस्थान के देशनोक में है और यह चूहों के लिए फेमस है। ये चुहे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और रात को और ज्यादा दिखते हैं। इन्हें अलग से प्रसाद भी चढ़ाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह सब माता के परिवार के सदस्यों के पुनर्जन्म हैं। इन्हें भोग लगाना काफी अच्छा होता है।
कैसे पहुंचें- दिल्ली से देशनोक की दूरी करीब 475 किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए आप बस, ट्रेन जैसा साधन चुन सकती हैं।
तो अगर आप भी भीड़ से बचकर शांत मन से भगवान के दर्शन करना चाहते हैं, तो इन मंदिरों में रात का समय सबसे बेस्ट है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
