Ramlila Venues In Delhi: शारदीय नवरात्रि और दशहरे के पावन अवसर पर दिल्ली में जगह-जगह पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं, जिसमें रामलील का खास स्थान है। पुरानी दिल्ली का ऐतिहासिक मैदान हो या फिर मॉडर्न कॉलोनी, हर जगह पर भव्य रामलीला का आयोजन किया जाता है। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मंच, कलाकारों के शानदार अभिनय और रावण के पुतले देखने के लिए दूर-दूर से लोग अपने परिवार के साथ पहुंचते हैं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम और मेलों जैसा माहौल लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है, जहां बच्चे और बड़े सभी इस पर्व का पूरा आनंद उठाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर भव्य तरीके से रामलीला का आयोजन होता है।
दिल्ली में होने वाले मशहूर रामलीला कहां होती हैं?
अगर आप दिल्ली में रहती हैं या फिर कहीं बाहर से यहां पर होने वाली रामलीला को देखने के लिए आ रही हैं, तो यह जानना बहुत जरूरी है कि कहां की रामलीला मशहूर है? नीचे लेख में जानें-
| क्रम | रामलीला का नाम | प्रमुख स्थान (लोकेशन) | समय (टाइमिंग) | मुख्य आकर्षण |
| 1 | लव कुश रामलीला | लाल किला मैदान, पुरानी दिल्ली | शाम 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक | फिल्मी सितारे, विशाल सेट और भव्य आतिशबाजी |
| 2 | श्री रामलीला कमेटी | रामलीला मैदान, असिफ अली रोड | शाम 6:30 बजे से रात 10:30 बजे तक | ऐतिहासिक महत्व और बड़ा मेला |
| 3 | द्वारका रामलीला | डीडीए ग्राउंड, सेक्टर 10, द्वारका | शाम 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक | विशाल पुतले, फूड स्टॉल और पारिवारिक माहौल |
| 4 | ब्रॉडवे रामलीला | नेताजी सुभाष पैलेस, पीतमपुरा | शाम 6:30 बजे से रात 10:00 बजे तक | 3D स्टेज, नृत्य नाटिका और आधुनिक तकनीक |
| 5 | श्री धार्मिक लीला कमेटी | माधव पार्क, चांदनी चौक (लाल किला) | शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक | पारंपरिक मंचन और प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति |
1. लाल किला मैदान (लव-कुश रामलीला)
लाल किले के सामने आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला दिल्ली की लोकप्रिय और भव्य रामलीलाओं में गिनी जाती है। यहां आधुनिक तकनीक, विशाल मंच और बॉलीवुड कलाकारों की मौजूदगी इस आयोजन को बेहद खास बनाती है। दशहरे के दिन यहां का रावण दहन देखने लायक होता है, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा होती है।
Image Credit-luv kush ramleela
- टाइमिंग: शाम 7:00 बजे से रात्रि 11:00-12:00 बजे तक
- लोकेशन: लाल किला मैदान, नई दिल्ली
- निकटतम मेट्रो स्टेशन: लाल किला (वायलेट लाइन) या चांदनी चौक (येलो लाइन)
2. द्वारका सेक्टर-10 (श्री राम लीला सोसाइटी)
द्वारका सेक्टर-10 में होने वाली रामलीला अपने विशाल स्वरूप के लिए पूरे शहर में मशहूर है। यहां हर साल बेहद ऊंचे और आकर्षक रावण के पुतले का दहन किया जाता है। पश्चिमी दिल्ली के लोगों के लिए यह रामलीला केंद्र बिंदु होती है, जहां हजारों की संख्या में दर्शक प्रभु श्रीराम की लीला देखने पहुंचते हैं।
- टाइमिंग- शाम 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक
- लोकेशन- डीडीए ग्राउंड, सेक्टर 10, द्वारका, नई दिल्ली
- निकटतम मेट्रो स्टेशन- द्वारका सेक्टर 10 मेट्रो स्टेशन
3. ऐतिहासिक रामलीला मैदान (असिफ अली रोड)
दिल्ली का मुख्य रामलीला मैदान ऐतिहासिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां कई दशकों से पारंपरिक तरीके से रामलीला का मंचन होता आ रहा है। पुरानी दिल्ली के इस मैदान में रामलीला देखने के साथ-साथ आसपास के पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाने का अलग ही मजा है।
- टाइमिंग- शाम 6:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक
- लोकेशन- रामलीला मैदान, असिफ अली रोड, नई दिल्ली
- निकटतम मेट्रो स्टेशन- दिल्ली गेट या जनता मार्केट/नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन
4. पीतमपुरा (ब्रॉडवे रामलीला)
नार्थ दिल्ली के पीतमपुरा में आर्यन हेरिटेज फाउंडेशन की तरफ से 'ब्रॉडवे रामलीला' का मंचन किया जाता है। यह पारंपरिक रामलीला से थोड़ी अलग होती है, जिसे एक बड़े थिएटर शो और संगीतमय नाटक के रूप में पेश किया जाता है। इसमें शास्त्रीय नृत्यों और कलाओं का सुंदर मेल देखने को मिलता है।
- टाइमिंग- शाम 6:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक
- लोकेशन नेताजी सुभाष पैलेस (NSP) डीडीए ग्राउंड, पीतमपुरा, दिल्ली
- निकटतम मेट्रो स्टेशन- नेताजी सुभाष पैलेस मेट्रो स्टेशन
इसे भी पढ़ें- भारत के 4 ऐसे अनोखे गांव, जहां जलते हैं रावण और ताड़का के नाम पर दीये
ऊपर लेख में बताई जगह में से अपने अपने पास और अपनी पसंद की लोकेशन चुनकर रामलीला देखने जा सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-ai(main image), shutterstock, herzindgi
