गर्मी हो या ठंड, हर मौसम में लोग गोभी का सेवन करते हैं। बरसात के मौसम में गोभी में छिपे कीड़े परेशानी का बड़ा कारण बनते हैं। मानसून में बाजार में मिलने वाली फूलगोभी भले ही देखने में ताजी लगती है, लेकिन इसके अंदर छोटे-छोटे कीड़े और अंडे छिपे होते हैं, जो बाहर से दिखाई नहीं देते हैं। अब ऐसे में लोग इसे खरीदकर घर ले आते हैं, मगर इसे बनाने से पहले अच्छी तरह धोकर इसमें छिपे कीड़ों को बाहर निकाल सकती हैं। नीचे दिए गए लेख में जानें ऐसी 3 ट्रिक्स, जो इस काम को आसान बना सकती हैं।

फूलगोभी में छिपे कीड़ों को बाहर कैसे निकालें?

वैसे तो अधिकतर लोग मानसून में आने वाली गोभी को खाने से बचते हैं। मगर गोभी के शौकीन लोग हर मौसम में इसे खाना पसंद करते हैं। अब ऐसे में अगर आप गोभी बाजार से खरीदकर लाई हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ तरीकों को आजमाकर इसे अच्छे से साफ कर सकती हैं।

हल्दी और नमक के पानी का इस्तेमाल

अगर आप गोभी धोने का आसान तरीका खोज रही हैं, तो आप हल्दी और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। जानें प्रोसेस-

  • गोभी को सबसे पहल एक बार साफ पानी से धोलें।
  • इसके बाद गोभी के बड़े-बड़े टुकड़े करके हल्दी के पानी में डुबो दें।
  • अब इसनें तीन-चार चुटकी हल्दी और आधा चम्मच नमक डालें।
  • पांच मिनट रुकने के बाद इसे 10-15 मिनट के लिए गुनगुने पानी में डालें।
  • ऐसा करने से छिपे हुए कीड़े आसानी से बाहर आ जाएंगे।
  • अब इसे साफ बर्तन में निकालकर एक बार फिर से साफ गुनगुने पानी से धोएं।
  • इसके बाद आप इसे सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- सबसे गंदी होती हैं हरी सब्जियां...स्ट्रॉबेरी और सेब में भी होते हैं कीड़े, खाने से पहले इन 3 तरीके से करें डीप क्लीन

सिरका का करें इस्तेमाल

अगर आपके किचन में सिरका रखा है, तो आप इसकी मदद से भी गोभी में छिपे कीड़ों को बाहर निकाल सकती हैं। इसके लिए नीचे बताया गया तरीका आजमाएं-

  • इसके लिए बड़े कटोरे में 1 लीटर पानी लें।
  • अब इसमें दो से तीन चम्मच सफेद सिरका मिलाएं।
  • फिर इसमें गोभी को डालकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • सिरका में मौजूद एंटीबैक्टेरियल गुण कीड़ों के साथ-साथ गंदगी को भी बाहर निकाल देता है।
  • अब इसे निकालकर साफ पानी से धोकर इस्तेमाल करें।

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

फूलगोभी से कीड़ों को निकालने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। जानें तरीका-

  • इसके लिए एक कटोरे में इतना पानी लें, जिसमें गोभी डूब जाए।
  • इसके बाद इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
  • फिर 10 मिनट छोड़ें। अब इसे साफ पानी से धोकर बाहर निकालें।

गोभी खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

बरसात के मौसम में गोभी खरीदते समय अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखती हैं कीड़े के साथ-साथ अन्य दिक्कतों से बच सकती हैं।

  • बरसात के दिनों में गोभी के अंदर छोटे-छोटे सफेद कीड़े और उनके अंडे छिपे होते हैं। इसलिए फूलगोभी के फूलों के बीच को अच्छी तरह खोलकर देखें।
  • हमेशा ऐसी गोभी खरीदें जो हाथ से दबाने पर सख्त महसूस हो। ढीली और बिखरी हुई गोभी अंदर से खराब या पुरानी हो सकती है।
  • गोभी के आसपास लगे पत्ते यदि ताजे, क्रिस्पी और हरे हैं, तो इसका मतलब है कि गोभी ताजी है। पील पड़े या सूखे पत्ते वाली गोभी न खरीदें।
  • यदि गोभी के फूलों पर पीले, भूरे या काले धब्बे दिखाई दें, तो उसे न खरीदें क्योंकि यह फंगस का संकेत होता है।
  • दुकानदार अक्सर खराब हिस्से को काटकर अलग कर देते हैं और कटी हुई गोभी बेचते हैं। ऐसी गोभी बहुत जल्दी खराब होती है और इसमें बैक्टीरिया होने का खतरा रहता है।
  • ताजी और अच्छी गोभी अपने आकार के मुकाबले थोड़ी भारी होती है। हल्की गोभी अंदर से सूखी या खोखली हो सकती है।
  • गोभी खरीदते समय सूंघकर देखें। अगर उसमें किसी तेज केमिकल या कीटनाशक की अजीब गंध आ रही है, तो ऐसी गोभी खरीदने से बचें।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: सब्जियों को रखने के लिए इस तरह की टोकरी का करें इस्तेमाल, किचन लगेगा बेहद खूबसूरत

इन तरीकों आजामकर आप गोभी को बिना तामझाम के धो सकती हैं।

Image Credit- Magnific