अधिकतर घरों में सुबह ब्रेकफास्ट के वक्त ब्रेड तो होती ही है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक जैम-ब्रेड का शौक कई लोगों में देखा गया है। अगर आप भी एक जैसा जैम-ब्रेड खाकर बोर हो गई हैं और अब अपने टेस्ट को बदलना चाहती हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन लजीज डिश परफेक्ट हो सकती है। आइए जानते हैं इस तीखी और चटपटी डिश के बारे में।
हरी मिर्च जैम
अगर आपको भी तीखेपन और हल्की मिठास का शानदार कॉम्बिनेशन बहुत पसंद है, तब तो आपको हरी मिर्च जैम बहुत पसंद आएगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं हरी मिर्च से बने जैम की। इस जैम को आप न सिर्फ ब्रेड बल्कि, टोस्ट, सैंडविच या पराठे के साथ भी खा सकती हैं। इस जैम को आप कम समय में आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसको बनाए का तरीका भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए कुछ सामग्री लगेगी।
मिर्च जैम बनाने के लिए सामग्री
बाजार में कई फ्लेवर वाले जैम उपलब्ध है। इन सभी जैम को तो हर किसी ने कभी न कभी तो खाया ही होगा, लेकिन मिर्च जैम की शानदार रेसिपी से आप इसे घर पर ही बना सकती हैं।
100 ग्राम मोटी हरी मिर्च
1 कप चीनी
2 चम्मच सफेद सिरका
आधा छोटा चम्मच नमक
1 छोटा टुकड़ा अदरक
1 छोटा सेब
मिर्च जैम बनाने का तरीका
घर में सभी को नाश्ते में तीखा और मीठा चाहिए? तो आप भी आसानी से घर पर मिर्च जैम तैयार करके ब्रेड के साथ घर के सदस्यों को दे सकती हैं। इसे बनाने के लिए निचे दी गई रेसिपी को फॉलो करें।
- मिर्च जैम बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च के डंठल तोड़कर उन्हें अच्छी तरह साफ कर लें।
- इसके बाद मिर्च, अदरक और सेब के पल्प को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें।
- अब एक पैन में इस पेस्ट के साथ चीनी, सिरका और नमक मिलाकर इसे धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
- जब यह मिश्रण गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए, तब इसे ठंडा करें और एयर टाइट डिब्बे में भर दें।
- इसे एक साफ कांच के एयर-टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख सकती हैं।
यहां जानें 4 सीक्रेट टिप्स
अगर आप कम तीखा खाती हैं, तो मिर्च के बीज अलग कर दें। इससे यह आपके स्वाद के हिसाब से बनेगा।
चीनी की जगह आप गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
जैम को और टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें दालचीनी पाउडर डाल सकती हैं।
एयर-टाइट कांच के जार में भरकर फ्रिज में रखें। इससे इसका स्वाद खराब नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- घर पर बनाएं बाजार जैसा टेस्टी बेल का जैम, जानें बनाने का तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
