अगर आप गणेश उत्सव के दौरान दिल्ली में बप्पा के भव्य दर्शन करना चाहते हैं, तो इस बार आपके पास कई अच्छी जगहें हैं। हर बार की तरह इस बार भी जगह-जगह बड़े पूजा पंडाल तैयार किए गए हैं और इनमें गणपति बप्पा की विशाल मूर्ति स्थापित की जाएगी। 14 सितंबर 2026 से गणेश उत्सव की शुरुआ होने जा रही है। आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ उन पंडाल में स्थापित होने वाले बप्पा के खूबसूरत मूर्ति के दर्शन करने जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के खूबसूरत और विशाल गणेश उत्सव पंडाल के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

1- दिल्ली के शास्त्री नगर में स्थित गणपति पंडाल

अगर आप नॉर्थ दिल्ली की तरफ रहती हैं, तो शास्त्री नगर के पंडाल में दर्शन के लिए जा सकती हैं। यह किसी बड़े पर्यटन स्थल की तरह नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर होने वाला गणेश उत्सव है, लेकिन फिर भी यहां का माहौल आपको आकर्षित करेगा। यहां आपको ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी, इसलिए आप अपने परिवार के साथ शांति से आरती में शामिल हो सकते हैं और पूजा करके आ सकते हैं।

कैसे पहुंचें

  • लोकेशन- E2/16, गली नंबर 2, E2 ब्लॉक, शास्त्री नगर, दिल्ली
  • शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन से ई-रिक्शा लेकर पहुंचा जा सकता है।
  • शाम की आरती के आसपास जाने पर उत्सव का माहौल देखने को मिल सकता है।

2- दिल्ली में सबसे खूबसूरत गणेश पंडाल- दिल्ली का राजा, कीर्ति नगर

कीर्ति नगर में हर साल गणपति बप्पा का खूबसूरत पंडाल सजता है। इस पंडाल को दिल्ली का राजा के नाम से जाना जाता है। यहां गणपति बप्पा के दर्शन के लिए आस-पास के शहरों से लोग आते हैं। हर साल अलग-अलग थीम में पंडाल को सजाया जाता है। इस साल 2026 की पंडाल थीम और मूर्ति का आकार क्या होगा, अभी आयोजकों की तरफ से कन्फर्म नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें- कुएं से प्रकट हुए थे बप्पा, जानें काणिपाकम विनायक मंदिर दर्शन से जुड़ी जरूरी जानकारी

कैसे पहुंचे?

  • मेट्रो से जाने के लिए कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन से पहुंचना आसान है।
  • इसके बाद आप ऑटो या कैब लेकर पंडाल तक पहुंच सकते हैं।
  • शाम के समय भीड़ अधिक होती है, इसलिए परिवार के साथ जाएं तो थोड़ा पहले पहुंचना अच्छा रहेगा।

3- आदर्श नगर का गणपति पंडाल

आदर्श नगर में हर साल गणपति पंडाल लगाया जाता है। पंडाल में गणपति स्थापना के साथ पूजा, आरती और भक्तों के लिए दर्शन की व्यवस्था की जाती है। अगर आप बहुत दूर जाने के बजाय दिल्ली के किसी स्थानीय गणेश पंडाल में जाना चाहती हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट होगा। आप यहां वीकेंड पर परिवार और दोस्तों के साथ पहुंच सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: पहाड़ की चोटी पर बना है भगवान गणेश का यह मंदिर, रावण के भाई विभीषण से है कनेक्‍शन

कैसे पहुंचें?

  • लोकेशन- नेहरू रोड, C ब्लॉक, आदर्श नगर, दिल्ली
  • आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन से यहां पहुंचना आसान होता है।
  • शाम को जाने से पहले भीड़ और पार्किंग की स्थिति पता कर लें, क्योंकि लोगों को परेशानी होती।
  • जाने से पहले इस साल की मूर्ति और पंडाल की सजावट की फोटो, वीडियो आप सोशल मीडिया पर पहले ही चेक कर सकती हैं।

इससे आपको पता चल गया होगा कि दिल्ली में कई जगहों पर गणेश उत्सव के दौरान पंडाल सजाया जाता है। अगर आप विशाल मूर्ति वाले बप्पा के पंडाल में दर्शन का प्लान बना रही हैं, तो मूर्ति स्थापित होने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें देखें और फिर जाने का प्लान करें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific