Button Idli Chaat: वीकेंड पर घरवालों को बाजार की नहीं घर पर बनाकर खिलाएं बटन इडली चाट, जानें रेसिपी
Button Idli Chaat: इस वीकेंड घरवालों को बनाकर खिलाएं बटन इडली, जिसे खाने के बाद आपके मुंह का स्वाद बढ़ जाएगा। आइए आपको भी बताते हैं बटन इडली बनाने की रेसिपी।
Button Idli Chaat: वीकेंड पर कुछ अच्छा खाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर कुछ अलग बनाने या खाने का ट्राई करते हैं। इस बार आप घर पर ही मजेदार चाट को तैयार करें, जिसे बनाने के लिए आपको बटन इडली चाहिए। इसके बाद आपको इसे बनाना तैयार करना है। आइए बताते हैं आप कैसे बना सकती हैं बटन इडली चाट, जिसे खाने के बाद आपके मुंह का स्वाद बढ़ जाएगा। साथ ही इस रेसिपी को बनाने में आपको समय भी कम लगेगा।
बटन इडली बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले आपको इडली के बेटर को अच्छे से फर्मेंट करना है।
फिर इसी बेटर की छोटी-छोटी बटन इडली को बनाना है।
इडली को आप एकसाथ बनाकर रख लें, ताकि जब आप चाट की प्लेट लगाएं, तो इसे बनाने में ज्यादा समय न लगे।
जब आपकी इडली बन जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
बटन इडली चाट बनाने की चटनी
इसके लिए सबसे पहले आपको इमली को पानी में 10 से 15 मिनट के लिए भिगोकर रखना है।
फिर इसे एक कढ़ाई में अच्छे से पकाना है, ताकि गुड वाली चटनी बन जाए।
वहीं दूसरी तरफ आपको हरे धनिया की चटनी को पीसना है, ताकि इसे आप अपनी चाट में डाल सकें।
इस तरह से आपकी बटन इडली चाट बनकर तैयार हो जाएगी, जिसे खाने में भी मजा आएगा। साथ ही आपको कुछ अलग तरह की चाट खाने को मिल जाएगी, जो हेल्दी के साथ-साथ मजेदार भी होती है। साथ ही इसे बनाने में समय भी नहीं लगता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
बटन इडली चाट Recipe Card
बटन इडली चाट रेसिपी
Total Time :40min
Preparation Time : 10min
Cooking Time : 20
Servings : 10
Cooking Level : Medium
Course: Snacks
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar
सामग्री
इडली का बेटर- आधा कटोरी
इमली- 100 ग्राम
गुड- 100 ग्राम
हरा धनिया- 100 ग्राम
हरी चटनी- 3 से 5
तेल
प्याज-1
दही- 1 कटोरी
भुजिया नमकीन
लाल मिर्च पाउडर
नमक-स्वादानुसार
विधि
Step 1 :
बेटर की छोटी-छोटी बटन इडली को बनाना है।
Step 2 :
जब आपकी इडली बन जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
Step 3 :
एक प्लेट में इडली रखना है।
Step 4 :
इसमें आपको दही को मिक्स करके डालना है।
Step 5 :
इसमें लाल चटनी और हरी चटनी को मिक्स करना है।
Step 6 :
लाल मिर्ची पाउडर, चाट मसाला और नमक को स्वादानुसार मिलाएं।
Step 7 :
इसके बाद इसमें भुजिया को डालना है।
Step 8 :
इसमें फ्रेश हरा धनिया और अनार डालना है।
Step 9 :
इसके बाद इसे सर्व करना है।
Disclaimer
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।