रसोई में खाना बनाते हुए पूरा फोकस आपका वहीं पर ही होना चाहिए। थोड़ी सी भी चूक दुर्घटना का सामना करा सकती है। कई बार तेज आंच या ध्यान भटकने की वजह से कड़ाही में सब्जी की ग्रेवी जल जाती है, जिसके कारण पूरी सब्जी में एक अजीब सी कड़वाहट और जले की महक आने लगती है। ज्यादातर लोग पूरी ग्रेवी को फेंक देते हैं। घबराइए मत, कुछ आसान किचन हैक्स की मदद से आप इस जली हुई ग्रेवी का स्वाद और खूशबू दोनों पहले जैसे ठीक कर सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको इसके माध्यम से बताएंगे कि क्यों कड़ाही में जल जाती है ग्रेवी और स्वाद व महक को कैसे ठीक करें? जानते हैं आगे...
क्यों कड़ाही में जल जाती है ग्रेवी?
बता दें कि सब्जी की ग्रेवी जलने के पीछे सबसे आम वजह आंच का बहुत तेज होना और लगातार चम्मच को न चलाना होता है। खासकर जब हम काजू, मलाई, टमाटर या प्याज का गाढ़ा पेस्ट तैयार करते हैं, तो यह कड़ाही के तले में बहुत तेजी से चिपकता है।
यदि आप पतले तले वाली कड़ाही या स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ग्रेवी के जलने का खतरा दोगुना हो जाता है। इसके अलावा, मसाले भूनते समय पानी की मात्रा कम होने से भी ग्रेवी जलने लगती है।
कैसे ठीक करें स्वाद और सब्जी?
- आप अपनी जली हुई ग्रेवी में तीन चम्मच ताजी मलाई या फेंटा हुआ गाढ़ा दही डाल दें। मलाई या दही का फैट जले हुए तीखे स्वाद और कड़वाहट को तुरंत सोख सकता है।
इसे भी पढ़ें - कभी ट्राई किए हैं लौकी के नूडल्स? जान लें इसकी आसान रेसिपी
- साफ की हुई ग्रेवी में एक उबला हुआ आलू मैश करके या दो टुकड़ों में काटकर डाल दें और 5 मिनट तक मंद गैस पर पकने दें, इससे स्वाद अच्छा होता है।
- एक छोटे पैन में एक चम्मच देसी घी गर्म करें और उसमें थोड़ा सा बेसन भूनकर ग्रेवी में तड़का मार दें। घी की सौंधी खुशबू जले की महक को पूरी तरह खत्म कर सकता है।
नोट - ग्रेवी वाली सब्जियां या गाढ़े मसाले पकाते समय हमेशा भारी तले की कड़ाही या नॉन-स्टिक पैन का ही यूज करें। इससे अलग मसालों और प्यूरी को हमेशा मध्यम से धीमी आंच पर ही भूनें।
इसे भी पढ़ें - इन 2 तरीकों से बनाएं चावल और दाल के क्रिस्पी पापड़, महीनों तक स्टोर करने का तरीका भी जान लें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
-1782810037959_m.webp)