How To Make Coconut And Almond Sweet: अगर आप मीठे के शौकीन हैं और आए-दिन मार्केट से तरह-तरह की मिठाइयां खरीदने पहुंच जाती हैं, तो क्यों न इस बार कुछ नया ट्राई किया जाए? हम में से अधिकतर लोगों को लगता है कि घर पर मिठाई बनाना बहुत मेहनत, समय और तामझाम वाला काम है। इसी चक्कर में हम अक्सर बाजार की मिलावटी मिठाइयां खाने को मजबूर हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि घर पर हाइजीनिक और टेस्टी मिठाई बनाना बेहद आसान है? अगर मैं आपसे कहूं कि आप सिर्फ नारियल और बादाम को एक साथ उबालकर कुछ ही मिनटों में लाजवाब नारियल-बादाम की बर्फी या लड्डू तैयार कर सकती हैं।

इस रेसिपी की अच्छी बात यह है कि इसमें न तो आपको घंटों दूध सुखाने की जरूरत है और न ही चाशनी के तार को चेक करने का झंझट। नीचे पढ़ें इसे बनाने की रेसिपी-

नारियल और बादाम की मिठाई कैसे बनाएं?

  • इस मिठाई को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें।
  • इसके बाद इसमें सूखा नारियल और बादाम डालकर कुछ देर तक उबालें।
  • उबाल आने के बाद बादाम के छिलके आसानी से निकल जाएंगे।
  • अब बादाम को छील लें और नारियल को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
  • दोनों चीजों को अब मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें।
  • पीसने के बाद पेस्ट को कटोरे में निकालें।
  • गैस को ऑन कर भारी तली वाली कड़ाही में देसी घी डालें और तैयार पेस्ट को डालें।
  • अब इसे धीमी आंच पर थोड़ी देर भूनें।
  • इससे जब खुशबू आने लगे, तो इसमें दूध और स्वादानुसार चीनी डालें।
  • अगर ताजी मलाई है, तो इसे डालकर कुछ देर तक चलाएं।
  • कुछ देर के बाद इसमें कुटी हुई इलायची डालें।
  • अब गैस की फ्लेम को मीडियम पर करें और सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं।
  • मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक सारा दूध सूख न जाए।
  • मिश्रण गाढ़ा होकर जब कड़ाही की तली छोड़ दें, तो इसे बर्तन में निकालें।
  • अगर आप बर्फी बनाना चाहती हैं, तो प्लेट में घी या बटर पेपर लगाकर मिश्रण को पलटें और फैलाकर सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें।
  • वहीं अगर आपके पास थोड़ा समय तो आप इसका लड्डू बना सकती हैं।
  • इसके लिए हाथ में घी लगाकर अपने मनमुताबिक छोटे या बड़े लड्डू बनाएं।
  • इसके बाद इसके ऊपर नारियल की कोटिंग करें।
  • अब इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर स्टोर करें।

इसे भी पढ़ें- रसीले आम का अनोखा स्वाद अब मिलेगा इन टेस्टी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज में

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-Freepik, Shutterstock