बारिश के मौसम में खिड़की के पास बैठकर चाय पीने का अपना ही अलग मजा है। बरसात में खिड़की से दिखने वाली खूबसूरत हरियाली और हाथ में गरमा-गरम चाय का कप दिन बना देता है। अगर आप भी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय के लिए दूर किसी ऐसी खूबसूरत जगह जानें का मन बना रही हैं, जहां आप शांति के कुछ पल बिता सकें, तो क्वालिटी टाइम बिताने के लिए आप कुछ शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं।
क्या होता है स्टेकेशन?
मॉनसून स्टेकेशन का मतलब है कि एक लंबी और थका देने वाली ट्रिप पर जाने के बजाय, अपने ही शहर में या शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद किसी खूबसूरत रिजॉर्ट या होटल में जाकर कुछ दिनों के लिए आराम करना। अगर आप भी मानसून के इस मौसम में कुछ दिन अपने परिवार वालों या दोस्तों के साथ एन्जॉय कर बिताना चाहती हैं, तो कुछ डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट रहेगी।
लोनावला
अगर आप मुंबई के आसपास या मुंबई में रहती हैं और ज्यादा दूर नहीं जाना चाहती, तो मुंबई से कुछ ही दूरी पर मौजूद लोनावला भी जा सकती हैं। यह एक बेहतरीन जगह है, जहां आपको खूबसूरत और लग्जरी रिजॉर्ट्स देखने को मिल जाएंगे। लोनावला में आप हरियाली और बादलों के साथ किसी भी शानदार रिजॉर्ट में खिड़की के पास बैठकर चाय की चुस्कियों का मजा उठा सकती हैं और शांति के कुछ पल भी बिता सकती हैं।
नैनीताल
अगर आप पहाड़ों और झीलों की खूबसूरती के बीच बारिश का मजा लेना चाहती हैं, तो आपके लिए नैनीताल एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। यह दिल्ली से कुछ ही दूरी पर मौजूद है, जो मानसून के मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। यहां पहाड़ों के साथ बादल और धुंध का नजारा आपका दिल जीत लेगा। नैनीताल में भी कई सारे रिसॉर्ट और होम-स्टे आपको मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- नैनीताल की इन 3 जगहों पर जाने से आज भी डरते हैं लोग, क्या आप गए हैं?
धर्मशाला
अगर आप भीड़भाड़ से बचना चाहती हैं, तो दिल्ली से कुछ ही दूरी पर मौजूद धर्मशाला एकदम परफेक्ट रहेगा। धर्मशाला में आपको कई ऐसे रिजॉर्ट्स मिल जाएंगे, जहां आप खाना, रहना और खूबसूरत व्यू एन्जॉय कर सकती हैं। यहां शांत वातावरण में रिलैक्स करने का अपना ही अलग मजा है, आपको यहां के रिसॉर्ट में कई तरह की इनडोर व आउटडोर एक्टिविटीज भी करने को मिल सकती है।
मानसून वेकेशन के लिए करें प्लानिंग
अगर आप भी बरसात के मौसम में खिड़की के पास बैठकर खूबसूरत नजारे देखने के साथ-साथ चाय की चुस्कियां लेना चाहती हैं, तो इन तीनों जगह जा सकती हैं। ये सभी जगहें आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। इन जगहों पर मौजूद बेहतरीन रिजॉर्ट्स में आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ दो से तीन दिन की छुट्टियां आराम से बिता सकती हैं।
यह भी पढ़ें- मानसून वेकेशन पर जाने से पहले इन चीजों को बैग में पैक करना न भूलें, सफर रहेगा सुरक्षित
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/𝙈𝙖𝙧𝙞𝙠𝙖 𝙆𝙖𝙩𝙚/Saba
