मैटरनिटी फोटोशूट करवाना लगभग हर महिला का सपना होता है। एक समय था जब लोग बच्चे के जन्म के बाद फोटोशूट करवाते थे, लेकिन आजकल मैटरनिटी फोटोशूट का चलन भी काफी तेजी से बढ़ा है। भले ही कुछ लोगों के लिए यह सिंपल तस्वीरें हो, लेकिन 9 महीने अपने पेट में बच्चा रखने वाली मां के लिए यह सबसे खास समय होता है। अगर आप भी मैटरनिटी फोटोशूट कराने की सोच रही हैं और लोकेशन का चुनाव नहीं कर पा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान की फेमस और खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपकी तस्वीरें अच्छी आएंगी।
मैटरनिटी फोटोशूट के लिए जाएं सेंट्रल पार्क
जयपुर का यह पार्क शहर के सबसे बड़े पार्क में से एक माना जाता है। यहां की हरियाली, खुले लॉन और शांत वातावरण इस जगह को खास बनाते हैं। शूटिंग के लिए यह जगह इसलिए अच्छी है, क्योंकि यहां आपको बैठकर पेड़ों की छांव में आराम करने का भी मौका मिल जाता है। खुले लॉन और शांत वातावरण की वजह से यहां जाना आपके लिए अच्छा हो सकता है।
क्यों खास है?
- यहां आपको हरियाली, चौड़े वॉकवे और खुले लॉन मिलेंगे, जिसपर आप अलग-अलग पोज में फोटो करवा सकती हैं।
- आप चाहें तो सुबह-सुबह सनराइज के टाइम भी यहां शूट के लिए आ सकती हैं।
- जिन महिलाओं को सिंपल और नेचुरल मैटरनिटी थीम फोटो चाहिए, उनको यह जगह पसंद आएगी।
गड़ीसर झील
सुनहरे पत्थरों का रॉयल बैकग्राउंड चाहिए, तो आप यहां आने का प्लान कर सकती हैं। झील के चारों ओर बने पीले बलुआ पत्थर के घाट इस जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं। यह राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित है। इसका बैकग्राउंड तस्वीरों को रॉयल और यूनिक लुक देता है। यहां फोटोशूट का फायदा यह होगा कि आपको झील के शांत वातावरण के पास समय बिताने का भी मौका मिलेगा। अगर आप शांत और एलिगेंट थीम वाला मैटरनिटी फोटोशूट चाहती हैं, तो यहां जाना अच्छा होगा।
बड़ी झील
यह अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित है। यहां फोटो करवाने का फायदा यह होगा कि पहाड़ और खुला आसमान एक साथ दिखाई देता है। राजस्थान की और जगहों के मुकाबले आपको यहां कम भीड़ देखने को मिलेगी। हालांकि, यहां पहुंचने के लिए आपको थोड़ा ज्यादा चलना पड़ सकता है। इसलिए, आप अपनी सेफ्टी के हिसाब से यहां शूट करने का प्लान करें।
इसे भी पढ़ें- Monsoon Special Heritage Train: सिर्फ माॅनसून में चलती है यह स्पेशल ट्रेन, 15KM के सफर में दिखाती है जन्नत
निष्कर्ष- अगर आप अपने मैटरनिटी फोटोशूट को यादगार बनाना चाहती हैं, तो राजस्थान की प्राकृतिक और ऐतिहासिक जगहों पर जाने का प्लान करें। आपके लिए किले के आस-पास शूट करवाना मुश्किल होगा, क्योंकि यहां फीस ज्यादा लगती है और भीड़ भी ज्यादा होती है। ऐतिहासिक स्थल पर फोटोशूट से पहले वहां के नियम, प्रवेश शुल्क और प्रोफेशनल शूट से जुड़ी अनुमति की जानकारी लेने के बाद ही वहां शूट करवाने जाएं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-gemini ai generated
