अक्टूबर के महीने में हिल स्टेशनों पर जाने का अलग ही मजा होता है। इस महीने मानसून खत्म हो जाता है और हवा में हल्की ठंडक आ जाती है। न ज्यादा गर्मी होती है और न ही ठंड। इसी वजह से अक्टूबर में पहाड़ों पर घूमना परफेक्ट माना जाता है। बारिश के बाद हर तरफ हरियाली और ज्यादा हो जाती है और सर्दियों की भीड़ शुरू होने से पहले आप शांति से पहाड़ों का मजा ले सकते हैं। अगर आप अक्टूबर में कहीं घूमने का प्लान बना रही हैं, तो ये 5 हिल स्टेशन आपके लिए बेस्ट हैं।

अक्टूबर में घूमने के लिए 5 सुंदर हिल स्टेशन

अगर अक्टूबर के महीने में घर में बैठे बोर हो रही हैं और कही घूमने जाने का मन है, तो इन 5 जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें।

1. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग बहुत सुंदर जगह है, लेकिन अगर आप इसे और सुंदर नजारे में देखना चाहती हैं तो अक्टूबर में जरूर जाएं। इस महीने मानसून का कोहरा हट जाता है और टाइगर हिल से कंचनजंगा की चोटियों का बेहतरीन नजारा दिखता है। सुबह-सुबह सनराइज देखने के लिए यहां लोगों की भीड़ लगती है।

कैसे पहुंचे?

अगर आप दिल्ली से जानें का प्लान बना रही हैं तो फ्लाइट सबसे बेस्ट ऑप्शन है। टैक्सी से भी जाया जा सकता है।

2. कुर्ग, कर्नाटक

भारत का स्कॉटलैंड कहे जाने वाला कुर्ग अक्टूबर में सबसे ज्यादा हरा-भरा नजर आता है। मानसून खत्म होते ही कॉफी के बाग और भी सुंदर लगने लगते हैं। आप यहां कॉफी प्लांटेशन में वॉक कर सकते हैं, एबी फॉल्स तक ट्रेकिंग कर सकती हैं। भीड़-भाड़ से दूर शांत जगह पसंद करने वालों के लिए कुर्ग बेस्ट ऑप्शन है।

कैसे पहुंचे?

दिल्ली से जाने वालों के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं है। पहले आपको फ्लाइट या ट्रेन से बेंगलुरु जाना होगा, फिर वहां से टैक्सी ले सकती हैं।

3. मुन्नार, केरल

मुन्नार के चाय के बागान अक्टूबर में बहुत सुंदर लगते हैं। बारिश के बाद यहां की हरियाली में और ज्यादा चमक आ जाती है। झरने काफी प्यारे लगते हैं और धुंध से घिरे पहाड़ फोटो के लिए परफेक्ट बैकग्राउंड देते हैं। मौसम भी हल्का ठंडा और सुहाना हो जाता है, जिससे आप बिना हैवी कपड़ों के भी लंबी सैर का मजा ले सकती हैं।

कैसे पहुंचे?

दिल्ली से मुन्नार सीधे कोई फ्लाइट या ट्रेन नहीं जाती है। पहले आपको कोची जाना होगा और फिर वहां से कैब या बस करनी होगी।

4. शिलांग, मेघालय

शिलांग बाकी हिल स्टेशनों से काफी अलग है। यहां सिर्फ चाय के बागान ही नहीं बल्कि झरने, गुफाएं और झीलें भी हैं। अक्टूबर में यहां दिन का तापमान 15°C से 24°C के आसपास रहता है और रात में हल्की ठंड होती है। आप यहां एलिफेंट फॉल्स, शिलांग पीक घूम सकती हैं। यहां के लोकल बाजार ट्रिप को कल्चरल टच देने में भी मदद करते हैं।

कैसे पहुंचे?

दिल्ली से शिलांग जाने के लिए ट्रेन, बस और फ्लाइट सब कुछ है। यह आपके ऊपर है कि आपको कौन सा साधन सही लगेगा।

5. ऊटी, तमिलनाडु

ऊटी में अक्टूबर से मौसम सुहाना होना शुरू हो जाता है। हल्की ठंड में घूमने का मजा ही कुछ और है। तमिलनाडु की सबसे ऊंची चोटी डोड्डाबेट्टा पीक से पूरे शहर का शानदार नजारा दिखता है। इसके अलावा बॉटनिकल गार्डन और ऊटी लेक भी यहां की फेमस जगहें हैं। फैमिली ट्रिप के लिए ऊटी हमेशा से सबसे पसंदीदा हिल स्टेशन रहा है।

कैसे पहुंचे?

दिल्ली से ऊटी पहुंचने के लिए आप हवाई जहाज, ट्रेन या सड़क मार्ग का रास्ता चुन सकती हैं।

अक्टूबर में अगर घूमने का प्लान बना रही हैं, तो ऊपर दी गई जगहें आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं। यहां का सुहावना मौसम और कल्चर देख आपको बहुत मचा आएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।