आजकल महिलाएं घूमने के साथ अलग-अलग चीजों का अनुभव करना ज्यादा पसंद कर रही हैं। वे न सिर्फ ट्रिप पर एंजॉयमेंट के लिए जाती हैं, बल्कि तरह-तरह की चीजें भी एक्सप्लोर करती हैं। अगर आप भी काफी टाइम से ट्राइबल लाइफ देखना चाह रही हैं, लेकिन डेस्टिनेशन को लेकर कंफ्यूज हैं, तो ये आर्टिकल आपकी मदद करेगा। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो ट्राइबल स्टे के लिए परफेक्ट हो सकती हैं।
ट्राइबल स्टे के लिए मध्य प्रदेश की जगहें
आजकल ट्राइबल लाइफ को करीब से देखने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। अधिकतर लोग ट्राइबल स्टे के लिए एक से एक जगह की खोज कर रहे हैं। ऐसे में आप मध्य प्रदेश की कुछ चुनिंदा और खूबसूरत जगहों पर ट्राइबल स्टे कर सकती हैं।
झाबुआ
मध्य प्रदेश का फेमस जिला झाबुआ ट्राइबल लाइफ के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां पर आपको भील जनजाति के लोग और उनका रहन-सहन देखने को मिलेगा। झाबुआ में आज भी कई गांव ऐसे हैं, जो आदिवासियों की पारंपरिक जीवन शैली के लिए बेहद फेमस है। झाबुआ जिले में इन गांवों के अलावा आप वहां आसपास मौजूद स्थानीय बाजारों को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां से आप आदिवासी हस्तशिल्प, रंग-बिरंगे कपड़े और आदिवासी ज्वेलरी भी खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें- कन्नौज ही नहीं, इत्र के लिए फेमस है मध्य प्रदेश का यह बाजार; जानें लोकेशन
छिंदवाड़ा की आदिवासी संस्कृति
झाबुआ के अलावा आप मध्य प्रदेश का एक और खूबसूरत शहर छिंदवाड़ा भी विजिट कर सकती हैं। यह न सिर्फ अपनी हरियाली और पहाड़ों के लिए जाना जाता है, बल्कि आपको यहां आदिवासी संस्कृति भी देखने को मिलेगी। छिंदवाड़ा में ऐसे कई पारंपरिक जीवन शैली वाले लोग आज भी मौजूद हैं जिनकी अपनी एक बस्ती है, जो उनकी कम्युनिटी को दिखाता है।
मंडला की गोंड जनजाति
छिंदवाड़ा और झाबुआ के अलावा आप मध्य प्रदेश के मंडला जिले में भी जा सकती हैं। यह एक खूबसूरत जगह है, जो नर्मदा नदी के किनारे बसी है। यहां आपको गोंड जनजाति के लोग देखने को मिलेंगे। जिनका रहन-सहन और गांव की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। आपको यहां स्टे करने के लिए भी कुछ होटल मिल सकते हैं, जहां आप कुछ दिन रहकर एक्सप्लोर कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- यहां होता है दोपहर में शाम का एहसास, धूप का नहीं मिलता नामो निशान; गर्मी के दिनों में जरूर करें दीदार
मध्य प्रदेश की इन तीनों जगहों को आप कम बजट में आसानी से एक्सप्लोर कर सकती हैं। इन सभी जगहों पर आप ट्राइबल लाइफ के बारे में भी जान सकती हैं। साथ ही, कुछ सुकून भरे पल भी बिता सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
