सुबह के नाश्ते में हम सभी आमतौर पर घर पर बनने वाली चीजें खाते हैं, लेकिन कई बार हम नाश्ता बाहर से मंगवाते हैं, जिसमें समोसा-कचौड़ी और ब्रेड पकौड़ा शामिल है। हालांकि, हाइजीन का ध्यान रखते हुए कभी-कभी लोग इन्हें भी घर पर ही बनाते हैं, लेकिन कई बार इन स्नैक्स से भी मन भर जाता है, तब ज्यादातर लोग कुछ ऐसा बनाने का सोचते हैं जो स्वाद में लाजवाब हो। अगर आप भी ब्रेकफास्ट में कुछ अलग और स्पेशल बनाने की सोच रही हैं, तो एक बार जोधपुर का मशहूर स्ट्रीट फूड मिर्ची वड़ा जरूर बनाकर खाएं। इसका टेस्ट इतना जबरदस्त होता है कि इसके आगे समोसे और कचौड़ी का स्वाद भी फीका लगने लगता है। नीचे आर्टिकल में इसे बनाने का आसान तरीका पढ़ें-
जोधपुर मिर्ची वड़ा बनाने की रेसिपी?
- इस मशहूर नाश्ते को बनाने के लिए उबले आलू को छीलकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब एक कटोरे में बेसन लें। फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन(मसलकर) डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मीडियम गाढ़ा घोल बनाएं।
- अब घोल को किनारे ढककर रख दें ताकि सेट हो जाएगा।
- दूसरी तरफ भावनगरी मोटी मिर्ची को काटकर इनका बीज निकालें।
- अब उबले हुए आलू को हाथ की मदद से मैश कर लें।
- इसके बाद गैस पर पैन रखें। फिर इसमें 2 चम्मच तेल डालें।
- तेल गर्म होने के बाद इसमें 1 चम्मच जीरा डालकर भूनें।
- अब इसमें एक चौथाई चम्मच हींग और दो हरी मिर्च डालकर चलाएं फिर महीन कटा हुआ अदरक डालें।
- 2-3 मिनट चलाने के बाद इसमें मैश किया गया आलू डालकर मिलाएं।
- इसके बाद एक चम्मच नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च और आधा चम्मच हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब इसमें आधा चम्मच नींबू का रस डालें और मिलाएं।
- अब इसमें आधा चम्मच गरम मसाला और एक छोटा चम्मच चीनी मिलाएं।
- इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और हरा धनिया डालें।
- अब गैस की फ्लेम बंद कर स्टफिंग को कटोरे में निकालें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- मसाला ठंडा होने के बाद काटे गए मिर्च के अंदर अच्छे से भरें।
- इसी प्रकार सभी मिर्चियों में मसाला भर लें।
- दूसरी तरह गैस जलाकर पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें।
- इसके बाद तैयार किए गए घोल में 2 चुटकी हल्दी, 2 चुटकी हींग और 2 चुटकी मीठा सोडा डालकर मिक्स करें।
- अब घोल में मिर्च को डुबोकर चारों तरफ घुमाएं फिर गर्म हुए तेल में डालें।
- गैस की फ्लेम को धीमा करके वड़ा को गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
- अलट-पलट कर सभी को पकाकर टिशू पेपर पर निकालें।
- इससे टिशू पेपर एक्स्ट्रा तेल सोख लेगा।
- इसके बाद बीच से काटकर पुदीना और खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व करें।
मिर्ची वड़ा बनाते समय ध्यान रखे ये बातें
- मिर्ची वड़ा का घोल बहुत ज्यादा पतला या गाढ़ा न बनाएं।
- मीठा सोडा घोल में सबसे आखिर में डालें।
- मिर्ची वड़ा को हमेशा लो फ्लेम पर तलें।
Image Credit- Shutterstock, AI
