कई बार थोड़ी सी लापरवाही या पानी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से पनीर की ग्रेवी एकदम पानी जैसी पतली हो जाती है। ऐसे में जब ऐसा होता है तो मसालों का स्वाद अलग और पानी अलग नजर आने लगता है, जिससे पूरी सब्जी का टेस्ट फीका पड़ जाता है। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि अब क्या किया जाए। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पनीर की पतली ग्रेवी को मिनटों में गाढ़ा करने के तरीके क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
पनीर की पतली ग्रेवी को गाढ़ा करने के तरीके
- अगर टमाटर-प्याज की ग्रेवी बहुत ज्यादा पतली नजर आ रही है, तो बेसन इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है। एक छोटे पैन में एक से दो चम्मच बेसन लें और उसे बिना तेल या घी के धीमी आंच पर भून लें। अब इस भुने हुए बेसन को थोड़े से गुनगुने पानी या सब्जी के रसे में मिलाकर एक घोल बना लें और फिर सब्जी में मिक्स करें।
इसके बाद सब्जी को 2-3 मिनट तक उबलने दें। बेसन न केवल ग्रेवी को एकदम गाढ़ा बनाएगा, बल्कि सब्जी के स्वाद को भी दोगुना बढ़ा देगा।
इसे भी पढ़ें - बीटरूट पनीर कबाब सिर्फ मिनटों में करें तैयार, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
- अगर आपके पास समय कम है और ग्रेवी ज्यादा पानी छोड़ रही है, तो तवे पर आधा चम्मच सूजी को सूखा ही भून लें। फिर इस भुनी हुई सूजी को धीरे-धीरे उबलती हुई पनीर की ग्रेवी में चारों तरफ छिड़कते हुए मिलाएं और लगातार चलाते रहें। बता दें कि सूजी में पानी को बहुत तेजी से सोखने का गुण होता है। सब्जी में जाते ही यह ग्रेवी के सारे पानी को सोख लेगी और पनीर की तरी को एकदम दानेदार और थिक टेक्सचर देगी।
यदि आप अपनी पनीर की ग्रेवी को बिना उसका स्वाद बदले गाढ़ा बनाना चाहती हैं, तो आरारोट पाउडर का इस्तेमाल करें। एक छोटी कटोरी में एक चम्मच आरारोट पाउडर लें और उसमें दो चम्मच ठंडा पानी मिलाकर एक पतला घोल बनाएं। इस घोल को धीरे-धीरे पनीर की ग्रेवी में डालते हुए सब्जी को चलाते जाएं। आरारोट डालते ही ग्रेवी सिर्फ एक मिनट के भीतर गाढ़ी और मखमली होने लगेगी।
इसे भी पढ़ें - Cooking Tips: स्पंज की तरह तेल सोखती हैं किचन की ये 5 चीजें, कुकिंग करते समय जरूर दें ध्यान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
