हम सभी को घूमने-फ‍िरने का बहुत शौक होता है। सर्दी-गर्मी हो या बरसात, हम हर मौसम में बैग उठाते हैं और न‍िकल पड़ते ह‍ैं। कुछ लोग दोस्‍तों या पर‍िवार के साथ घूमना पसंद करते हैं, वहीं कुछ सोलो ट्रैवलर भी हैं। हालांक‍ि, पाटर्नर के साथ घूमने का मजा ही कुछ और होता है। हमारे यहां भारत में घूमने के ल‍िए एक से एक रोमांट‍िक डेस्‍ट‍िनेशंस भी हैं। मॉनसून में तो पार्टनर के साथ ट्र‍िप प्‍लान करने के ल‍िए कई जगहें हैं।

अगर आप इन जगहों पर जाएंगी तो आपकी ट्र‍िप यादगार हो सकती है। आज हम आपको अपने इस लेख में उन्‍हीं जगहों के बारे में बताने जा रहे ह‍ैं जहां आप मॉनसून में जा सकती हैं। खास बात तो ये है क‍ि वीकेंड पर भी ये जगहें कवर की जा सकती हैं। आइए जानते हैं इन जगहाें के बारे में-

लोनावला, महाराष्ट्र

महाराष्‍ट्र का लोनावला शहर तो वैसे भी बहुत खूबसूरत है, लेक‍िन मॉनसून में इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। बारिश शुरू होते ही यहां की पहाड़ियां मानों हरी चादर ओढ़ लेती हों। यहां आपको छोटे-बड़े कई वॉटर फाल्‍स देखने को मि‍ल जाएंगे। टाइगर पॉइंट, भुशी डैम और राजमाची पॉइंट जैसी जगहें तो कपल्स के ल‍िए बेस्‍ट हैं। आप यहां वीकेंड पर ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Pink City Jaipur History: जयपुर को सब कहते हैं 'पिंक सिटी', पर क्या आप जानते हैं यह गुलाबी शहर कैसे और क्यों बना?

कूर्ग, कर्नाटक

कर्नाटक का कूर्ग भी बहुत ही खूबसूरत है। अगर आपको भीड़-भाड़ वाली जगहें नहीं पसंद हैं तो आप र्पाटनर के साथ यहां भी जा सकती हैं। यहां कॉफी के बागान, धुंध से ढके पहाड़ और ठंडा मौसम मन को सुकून पहुंचाता है। बार‍िश में तो यहां की नेचुरल ब्‍यूटी न‍िखरकर सामने आती है।

यह भी पढ़ें- ऊटी या कूर्ग: गर्मी की छुट्टियों के लिए कौन-सा हिल स्टेशन है बेस्ट? बजट के हिसाब से प्‍लान करें ट्र‍िप

माउंट आबू, राजस्थान

राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू भी इन द‍िनों लाेगों को खूब पसंद आ रहा है। माॅनसून में ये हि‍ल स्‍टेशन और भी ज्‍यादा खूबसूरत हो जाता है। पार्टनर के साथ घूमने के ल‍िए ये जगह बेस्‍ट है। नक्की लेक में बोटिंग और सनसेट पॉइंट पर खूबसूरत नजारे देख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Monsoon Getaways Near Delhi: बारिश के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली-NCR के पास ये 4 जगहें, बच्चों के साथ आप भी जाएं घूमने

शिलॉन्ग, मेघालय

मेघालय को बादलों का घर भी कहा जाता है। ऐसे में मॉनसून में यहां की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। चारों तरफ हरियाली, ऊंचे झरने तो देखकर ही मन खुश हो जाता है। अगर आप नेचर लवर हैं तो शिलॉन्ग और उसके आसपास की जगहें आपको जरूर पसंद आएंगी।

दार्जिलिंग, वेस्‍ट बंगाल

वेस्‍ट बंगाल का दार्जिल‍िंग भी एक बहुत ही खूबसूरत ह‍िल स्‍टेशन है। बार‍िश में तो ये और भी खूबसूरत हो जाता है। यहां पर सनराइज और सनसेट देखने लायक होती है। खास बात तो ये है क‍ि मॉनसून में आप यहां पर कई तरह की एक्टिविटीज में भी ह‍िस्‍सा ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Offbeat Hill Stations पर भी होने लगी है पर्यटकों की भीड़? दिल्ली से सुकून ढूंढ रहे लोग इस बार यहां जाएं घूमने

मॉनसून ट्रिप पर जाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • हमेशा छाता या रेनकोट साथ रखें।
  • फिसलन वाले रास्तों पर बचकर चलें।
  • कंफर्टेबनल और वॉटरप्रूफ शूज ही पहनें।
  • मोबाइल और जरूरी सामान को वॉटरप्रूफ बैग में रखें।
  • मौसम की जानकारी पहले से चेक कर लें।

तो अगर आप भी मॉनसून में पार्टनर के साथ घूमने का प्‍लान बना रही हैं तो ये जगहें आपके ल‍िए बेस्‍ट हो सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Govinda Resort/Freepik