कश्मीर घूमने का मन है, लेकिन बजट साथ नहीं दे रहा है। आपके लिए एक अच्छी खबर है, अब कम बजट में आप कश्मीर घूम सकती हैं। इसके लिए आपको अच्छे से ट्रिप प्लान करने की जरूरत है। जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ने इस सफर को काफी सस्ता बना दिया है। अब आप हिमालय की वादियों और दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज का नजारा अपनी आंखों से देख सकती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे सस्ते में घूमा जा सकता है कश्मीर?

दिल्ली से कश्मीर कैसे जाएं?

अगर आप बजट में कश्मीर जाना चाहती हैं, तो पहले दिल्ली से जम्मू तक ट्रेन से जाएं। बाद में जम्मू से श्रीनगर के लिए आप वंदे भारत ट्रेन ले सकती हैं। यह पूरी तरह से आप पर है कि दिल्ली से जम्मू ट्रेन की कौन सी क्लास में जाना चाहेंगी। अगर आपको सस्ते में पहुंचना है, तो नॉन-प्रीमियम ट्रेन और स्लीपर या जनरल क्लास चुन सकती हैं। जम्मू से श्रीनगर के लिए वंदे भारत की AC चेयर कार का किराया रेलयात्री के मुताबिक, 714 रुपये वन-वे है, यानी आना-जाना करीब 1428 रुपये में हो जाएगा।

कश्मीर में घूमने वाली 5 जगहें

कश्मीर में आप 5 शानदार जगहें घूम सकती हैं। आइए जानते हैं लिस्ट और पूरा बजट।

श्रीनगर

आप कश्मीर ट्रिप की शुरूआत श्रीनगर से कर सकती हैं। यहां आप डल झील, मुगल गार्डन, लोकल मार्केट और पहाड़ों का मजा ले सकती हैं। 2 दिन श्रीनगर में रहकर डे-ट्रिप करें। इससे होटल का कम खर्च आएगा। साथ ही हर चीज को सुकून से देखने का समय भी मिलेगा।

image credit- shutterstock

गुलमर्ग

कश्मीर की सबसे फेमस जगह गुलमर्ग है। हरे-भरे मैदान, बर्फ से ढके पहाड़ देख एक अलग ही सुकून मिलता है। यहां आप श्रीनगर से ही एक दिन की ट्रिप कर सकती हैं। JKSRTC की लिस्ट के अनुसार, श्रीनगर से गुलमर्ग के लिए सेमी-डीलक्स बस का किराया लगभग 165 रुपये वन-वे से शुरू होता है। इसका मतलब आने-जाने का खर्च करीब 330 रुपये आएगा। यहां आप गोंडोला राइड का भी मजा ले सकती हैं।

image credit- shutterstock

पहलगाम

पहलगाम भी काफी सुंदर है। यहां आप बेताब वैली और अरु वैली जैसी जगहें एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां ट्रेवल करना मौसम और लोकल परमिशन पर निर्भर करेगा। JKSRTC के अनुसार श्रीनगर से पहलगाम के लिए बस का किराया लगभग 294 रुपये वन-वे का है। आने-जाने का खर्च 588 रुपये के आसपास हो सकता हैं।

image credit- shutterstock

कटरा

कटरा आप पहले घूम सकती हैं। यह वंदे भारत ट्रेन के रास्ते पर है। इसका अलग स्टॉप है। अगर आपको वैष्णो देवी मंदिर जाना है, तो यहां से जाया जा सकता है। कटरा में आप सस्ते होटल ले सकती हैं। साथ ही लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके पैसे बचा सकती हैं, लेकिन अगर आप सीजन में जाएंगी तो यहां होटल महंगे हो जाते हैं।

image credit- shutterstock

पटनीटॉप

अगर आप जम्मू में ही एक और पहाड़ी डेस्टिनेशन जोड़ना चाहते हैं तो पटनीटॉप बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर आपको पहाड़ों का एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। पटनीटॉप जाने के लिए सड़क का रास्ता लेना पड़ता है। किराया वहां के लोकल ट्रांसपोर्ट पर निर्भर होगा।

image credit- shutterstock

अगर आप भी कश्मीर घूमने का प्लान बना रही हैं, तो ऊपर दी गई ये 5 जगहें जरूर घूमें। साथ ही दिल्ली से कश्मीर सस्ते में पहुंचे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- shutterstock