पति-पत्नी के अटूट प्रेम और विश्वास का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। जी हां, हम बात कर रहे हैं करवा चौथ की। करवा चौथ हर सुहागन महिला के लिए सबसे खास त्योहार माना जाता है। इस दिन महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत रखकर शाम के समय छलनी से चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। अगर आप इस बार करवा चौथ अपने पार्टनर के साथ किसी ऐसी खास जगह पर बिताना चाहती हैं, जो आपके इस त्योहार को यादगार बना सके, तो इस लेख में हम आपको शांत पहाड़ी वादियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए 4 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशंस
ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, बादलों के बीच से झांकता हुआ चांद और सुहावनी ठंडक आपके करवा चौथ को और भी रोमांटिक बना देगी। दिल्ली और उत्तर भारत के पास ऐसे कई खूबसूरत हिल स्टेशंस मौजूद हैं, जहां आप बिना किसी परेशानी के करवा चौथ सेलिब्रेट कर सकती हैं। आइए जानते हैं चार ऐसी ही खूबसूरत और रोमांटिक जगहों के बारे में।
1. डलहौजी, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश का नाम तो हर किसी ने सुना होगा। हिमाचल की यह खास जगह डलहौजी अपनी नेचुरल खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं डलहौजी की। यहां के व्यू पॉइंट्स, खूबसूरत देवदार के पेड़ और खुला आसमान, सभी का नजारा देखने लायक होता है। ऐसे में करवा चौथ की रात चांद देखने के लिए यह एक बहुत प्यारी और शांत जगह साबित हो सकती है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छे होटल या रिसॉर्ट में रुक सकती हैं।
2. कसौली, हिमाचल प्रदेश
दिल्ली और चंडीगढ़ के पास मौजूद कसौली भी एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां के सनसेट पॉइंट और मंकी पॉइंट देखने के बाद आपका वहां बार-बार जाने का मन करेगा। ऐसे में पति-पत्नी के क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए कसौली एक परफेक्ट ऑप्शन है। यहां से बादलों के बीच निकलता हुआ चांद आपके करवा चौथ को बेहद खास बना देगा।
3. रानीखेत, उत्तराखंड
अगर बात करें उत्तराखंड की, तो यह राज्य भी बहुत खूबसूरत जगहों में से एक है। आप उत्तराखंड के रानीखेत जा सकती हैं। रानीखेत शहरों की भीड़-भाड़ से दूर एक बहुत ही शांत और खूबसूरत जगह है, जहां आप अपना करवा चौथ सेलिब्रेट कर सकती हैं। इस जगह से हिमालय की बर्फ से ढकी विशाल चोटियों का नजारा आपके त्योहार को और भी शानदार बना देगा। आप रानीखेत में बढ़िया होटल या स्टेकेशन बुक कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- जहां बादलों के बीच रहते हैं लोग... झारखंड के नेतरहाट को क्यों कहा जाता है 'पहाड़ों की रानी'?
4. मुक्तेश्वर, उत्तराखंड
उत्तराखंड का मुक्तेश्वर भी किसी जन्नत से कम नहीं है। देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों से घिरी पहाड़ियों के कारण यह जगह कपल्स का पसंदीदा हनीमून और वेकेशन स्पॉट मानी जाती है। अक्टूबर और नवंबर के महीने में यहां का मौसम बहुत सुहावना हो जाता है। ऐसे में आप किसी भी माउंटेन-व्यू रिसॉर्ट को बुक करके उसकी बालकनी में खड़े होकर करवा चौथ का त्योहार मना सकती हैं।
पहाड़ों पर करवा चौथ सेलिब्रेट करने के लिए जरूरी टिप्स
अगर आपने भी पहाड़ों पर करवा चौथ सेलिब्रेट करने का मन बना लिया है, तो आइए जानते हैं, कुछ जरूरी बातों के बारे में।
- करवा चौथ पर पहाड़ी इलाकों में जाने से पहले होटल या रिसॉर्ट की एडवांस बुकिंग करवा लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
- अक्टूबर-नवंबर के दौरान पहाड़ों में शाम ढलते ही ठंडक बढ़ जाती है। इसलिए अपने साथ पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े जरूर रखें।
- सफर पर निकलने से पहले पूजा की थाल, छलनी, दीपक, करवा और सुहाग का सारा सामान ध्यान से पहले ही पैक कर लें।
निष्कर्ष: अगर आप भी इस साल पहाड़ों की वादियों में जाकर अपना पहला या खास करवा चौथ सेलिब्रेट करना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए 4 हिल स्टेशंस आपके लिए सबसे परफेक्ट रहेंगे। यहां आप खूबसूरत वादियों के बीच अपने पार्टनर के साथ इस खास त्योहार को हमेशा के लिए यादगार बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: magnific (all images)
-1792757304044_m.webp)