बॉलीवुड की लोकप्रिय और प्रतिभाशाली अभिनेत्री यामी गौतम और उनके पति, निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपने एक फैसले को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जोड़े ने मुंबई को अपना ठिकाना बनाने के बजाय हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में रहने का फैसला किया है। शादी के बाद से ही दोनों अपने काम के सिलसिले में मुंबई और हिमाचल के बीच आते-जाते रहे हैं, लेकिन अब खबर है कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश को ही अपने जीवन का मुख्य ठिकाना बना लिया है।
हिमाचल शिफ्ट हो रहे आदित्य और यामी
'द फ्री प्रेस जर्नल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य धर और यामी गौतम हिमाचल में अपना समय बिता रहे हैं। हो सकता है अब यही उनका अपना ठिकाना होगा। यामी गौतम का हिमाचल प्रदेश से रिश्ता उनकी शादी से भी काफी पुराना है। मुंबई आने से पहले ही अभिनेत्री ने मंडी जिले के खूबसूरत इलाके गोहर में घर खरीदा था।
यह कोई आम घर नहीं बल्कि करीब सौ साल पुराना विरासत वाला घर है। इसे लकड़ी और पत्थरों की खूबसूरत कारीगरी से बनाया गया है। करीब 25 एकड़ के पर बने घर के आसपास सुंदर बागीचे और खेती की जमीन है।
इसे भी पढ़ें- 'हम आपके हैं कौन' की 'पूजा भाभी' से 'Dupahiya 2' तक: रेणुका शहाणे की वो फिल्में जिन्हें दर्शक आज भी नहीं भूले
यामी गौतम और आदित्य धर ने हिमाचल में की थी शादी
हिमाचल प्रदेश के इस खास आशियाने से यामी और आदित्य की कई यादें जुड़ी हैं। जून 2021 में जब दोनों ने शादी की, तो उन्होंने पहाड़ी घर को अपनी शादी के लिए चुना था। इसके बाद काम की वजह से दोनों मुंबई के खार वेस्ट इलाके में एक किराए के बड़े अपार्टमेंट में रहे। मई 2024 में उनके बेटे 'वेदाविद' का जन्म हुआ। माता-पिता बनने के बाद दोनों अपने परिवार के साथ शांत और सुकून भरे माहौल में ज्यादा समय बिताना चाहते हैं।
आदित्य धर की सुपरहिट फिल्में
फिल्ममेकर आदित्य धर ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके निर्देशन की शुरुआत साल 2019 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से हुई थी, जो भारतीय सेना के पराक्रम पर आधारित थी। इस शानदार फिल्म के लिए उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक' के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी यामी गौतम के साथ मिलकर राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' (2024) की कहानी लिखी और इसे प्रोड्यूस किया, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। हाल ही में उनकी एक्शन-थ्रिलर फिल्मों की सीरीज 'धुरंधर' (2025) और इसका सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' (2026) रिलीज हुईं।
इसे भी पढ़ें- Shaque वेब सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, देखें लापता बेटी की तलाश में परिणीति चोपड़ा का दमदार रूप
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Credit-instagram
