हॉलीवुड में सालों से चल रही सबसे बड़ी गॉसिप पर अब फाइनल मोहर लग गई है। हर तरफ एक ही नाम गूंज रहा है- रॉबर्ट पैटिनसन। जी हां, वही पैटिनसन जिन्होंने कभी वैंपायर बनकर लड़कियों के दिलों पर राज किया था, अब सूट-बूट पहनकर दुनिया के सबसे स्टाइलिश जासूस बनने वाले हैं। ऑफिशियली अनाउंस हो गया है कि अगला जेम्स बॉन्ड कोई और नहीं, बल्कि बैटमैन स्टार रॉबर्ट पैटिनसन होंगे। डैनियल क्रेग के बाद 5 साल से खाली पड़ी 007 की कुर्सी को अब नया मालिक मिल गया है। सोशल मीडिया पर फैंस पागल हो रहे हैं और हर कोई बस यही पूछ रहा है कि 'कब आएगी नई बॉन्ड फिल्म?'
लंदन के शर्मीले लड़के से सुपरस्टार तक
13 मई 1986 को लंदन में पैदा हुए रॉबर्ट डगलस थॉमस पैटिनसन बचपन से ही थोड़े अलग थे। 4 साल की उम्र में पियानो और गिटार बजाने वाले इस बच्चे को तब क्या पता था कि एक दिन वो दुनिया का सबसे फेमस जासूस बनेगा। लंदन के Barnes Theatre Company से उन्होंने एक्टिंग की एबीसीडी सीखी। छोटे-छोटे नाटकों से शुरू हुआ सफर धीरे-धीरे बड़े पर्दे तक पहुंच गया।
हैरी पॉटर ने दी थी पहली उड़ान
2005 में आई 'हैरी पॉटर एंड द गॉब्लेट ऑफ फायर' में सेड्रिक डिगरी बनकर पैटिनसन ने पहली बार लोगों का ध्यान खींचा था। हैंडसम लुक, मासूम चेहरा और दमदार एक्टिंग, लोगों ने उन्हें तुरंत नोट कर लिया। फिर आया 2008 का तूफान 'ट्वाइलाइट'। एडवर्ड क्युलेन बनकर पैटिनसन रातोंरात ग्लोबल क्रश बन गए। दीवारों पर उनके पोस्टर, लड़कियों की डायरी में उनका नाम, हर तरफ बस पैटिनसन ही पैटिनसन था।
Photo Credit: IMDB
जब चॉकलेटी बॉय ने बदल लिया पूरा गेम
ट्वाइलाइट के बाद सबको लगा कि पैटिनसन बस एक रोमांटिक हीरो बनकर रह जाएंगे, लेकिन उन्होंने सबको गलत साबित कर दिया। उन्होंने जानबूझकर मुश्किल और डार्क फिल्में चुनीं। 'गुड टाइम' में उनका पागलपन, 'द लाइटहाउस' में उनका डरावना अंदाज और 'हाई लाइफ' में उनका एक्सपेरिमेंट, क्रिटिक्स ने भी मान लिया कि ये लड़का सिर्फ चेहरा नहीं, टैलेंट का पावरहाउस है।
टेनेट में जासूसी का ट्रेलर दिखा चुके हैं
2020 में क्रिस्टोफर नोलन की 'टेनेट' में पैटिनसन ने नील नाम के स्टाइलिश जासूस का रोल निभाया। सूट, स्वैग, स्मार्टनेस और एक्शन, सब कुछ बॉन्ड जैसा ही था। तभी से फैंस कहने लगे थे कि अगर कोई बॉन्ड बन सकता है तो वो यही है। नोलन की फिल्म ने जैसे बॉन्ड के लिए उनका ऑडिशन ही कर दिया था।
बैटमैन बनकर मचाया था धमाका
2022 में 'द बैटमैन' आई और पैटिनसन ने धमाका कर दिया। ब्रूस वेन के डार्क, सीरियस और टूटे हुए अंदाज को उन्होंने ऐसे निभाया कि लोगों ने मान लिया कि ये बंदा बड़ी फ्रेंचाइजी को अकेले अपने कंधों पर उठा सकता है। बैटमैन के बाद तो बॉन्ड के मेकर्स की नजर उन पर टिक ही गई थी।
Photo Credit: IMDB
क्यों पैटिनसन ही हैं असली 007?
बॉन्ड बनने के लिए सिर्फ अच्छा दिखना काफी नहीं है। चाहिए किलर लुक, इंटेंस आंखें, स्टाइल और किरदार में घुस जाने की कला। पैटिनसन में ये सब फुल पैकेज है। 2026 में 'द ओडिसी' और 'प्राइमटाइम' जैसी फिल्मों से वो अपने करियर के टॉप पर हैं। पहले वाले 6 बॉन्ड जब बने थे तब इतने फेमस नहीं थे, लेकिन पैटिनसन पहले से ही सुपरस्टार हैं। यानी इस बार बॉन्ड को देखने के लिए थिएटर में पहले से ही भीड़ तैयार है।
इस बार डायरेक्शन की कमान डेनिस विलेन्यूवे के हाथ में है और कहानी लिख रहे हैं स्टीवन नाइट। यानी पैटिनसन वाला बॉन्ड सिर्फ एक्शन नहीं, एक पूरा सिनेमाई तूफान होने वाला है।
यह भी पढ़ें- 6 साल बाद फिर साथ दिखेंगे अक्षय-विद्या, मौजा ही मौजा की रिलीज डेट आई सामने; जानें तारीख
किंग चार्ल्स के राज में पहले बॉन्ड
इस बार बॉन्ड की कहानी में एक रॉयल ट्विस्ट भी है। रॉबर्ट पैटिनसन किंग चार्ल्स तृतीय के गद्दी संभालने के बाद पहले बॉन्ड बने हैं। 8 सितंबर 2022 को किंग चार्ल्स राजा बने थे। इससे पहले डैनियल क्रेग ने महारानी एलिजाबेथ के समय में बॉन्ड को अलविदा कहा था। अब पैटिनसन 'हिज मैजेस्टीज सीक्रेट सर्विस' के लिए काम करेंगे। रॉयल फैमिली ने भी उनके अनाउंसमेंट वाले पोस्ट को रिपोस्ट किया और लिखा, "उनकी मैजिस्ट्रेट सीक्रेट सर्विस में आपका स्वागत है मिस्टर बॉन्ड।"
Photo Credit: IMDB
रॉबर्ट पैटिनसन का बॉन्ड बनना सिर्फ एक कास्टिंग नहीं, एक नए दौर की शुरुआत है। वैंपायर से बैटमैन और अब 007 तक का उनका सफर बताता है कि वो हर चैलेंज को अपने अंदाज में जीतते हैं। अब सबकी नजरें उनकी पहली बॉन्ड फिल्म पर हैं। एक बात तो तय है, इस बार बॉन्ड पहले से ज्यादा स्टाइलिश, ज्यादा इंटेंस और ज्यादा धमाकेदार होने वाला है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main Image Credit: Instagram (007)
