बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। नाना अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार डायलॉग डिलीवरी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभियन से फैंस का दिल जीता। नाना पाटेकर अपने बेबाक अंदाज और निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहे। हालांकि, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश की। नाना पाटेकर की एक्टिंग के तो हम सभी मुरीद हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी पत्नी एक दमदार एक्ट्रेस रही हैं और अपने काम के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं और क्यों दोनों सालों से बिना तलाक के अलग रह रहे थे?
नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं?
नाना पाटेकर के जाने से उनके फैंस, दोस्त, परिवार और पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर लाइमलाइट से दूर ही रहीं। हालांकि, वह खुद एक शानदार अदाकारा हैं। उन्होंने महज 6 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की शुरुआत की थी। उनका जन्म पुणे में हुआ था। IIT एंट्रेस एग्जाम क्लियर किया था और बैंक में जॉब भी की थी, लेकिन उनका मन एक्टिंग में लगता था और इसलिए उन्होंने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत की। वह मराठी फिल्मों का काफी पॉपुलर चेहरा रही हैं। साल 1989 में फिल्म 'आत्म विश्वास' में दमदार काम के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। वह एक्ट्रेस होने के साथ एक बेहतरीन राइटर भी रही हैं और अपने काम के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। लंबे वक्त तक एक्टिंग से दूरी बनाए रखने के बाद वह साल 2025 नें विक्की कौशल की फिल्म छावा में नजर आई थीं।
संघर्ष के दिनों में दिया था नाना पाटेकर का साथ
नाना पाटेकर की पत्नी ने उनके संघर्ष के वक्त में उनका बहुत साथ दिया था। दोनों की शादी साल 1978 में हुई थी। नाना पाटेकर और नीलकांति पाटेकर के दो बेटे हुए दुर्वासा और मल्हार। उनके बड़े बेटे दुर्वासा को जन्म से ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थीं और केवल ढाई साल की उम्र में उनका निधन हो गया। नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि इस हादसे ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें- कौन थीं कृष्णा मुखर्जी? 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, जानें उनके बारे में खास बातें
सालों से अलग रहे रहे थे नाना और नीलकांति
नाना पाटेकर और नीलकांति पाटेकर सालों से अलग रह रहे थे। हालांकि, दोनों ने कभी तलाक नही लिया, लेकिन लगभग 35 साल से दोनों साथ नहीं रह रहे थे। एक इंटरव्यू नें नाना पाटेकर ने कहा था कि दोनों की सोच और जिंदगी देखने के नजरिए में काफी अंतर था और इसलिए आपसी सहमति से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों के मन में आज भी एक-दूसरे के लिए सम्मान है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
