क्रिकेट और मनोरंजन की दुनिया से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। इंडियन प्रीमियर लीग की मशहूर फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन और सीईओ काव्या मारन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर-सक्सेसफुल म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी करने जा रही हैं। अब सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबरे तेजी से फेल रही है। आइए जानते हैं कि कौन हैं काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर।

कौन हैं काव्या मारन?

काव्या मारन देश के जाने-माने मीडिया टायकून और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी हैं। काव्या मारन की फैमिली साउथ इंडिया के मीडिया और बिजनेस इंडस्ट्री से संबंध रखती हैं। काव्या मारन आईपीएल क्रिकेट टीम 'सनराइजर्स हैदराबाद' की सीईओ हैं। लोग उन्हें उनकी सादगी, खूबसूरती और क्रिकेट के प्रति निष्ठा के लिए जानते हैं। काव्य बड़े बिजनेस परिवार से आने के बाद भी अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया और दुनिया की नजरों से दूर रखना पसंद करती हैं।

मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर से होगी शादी

म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा अनिरुद्ध रविचंदर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अनिरुद्ध ने तमिल फिल्म '3' के कई सुपरहिट गाने रिकॉर्ड किए है। उनका सबसे प्रसिद्ध गाना 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' था, जिसने उन्हें रातों-रात फेमस कर दिया था। इसके बाद उन्होंने 'कथी', 'मास्टर', रजनीकांत की 'कूली' और शाह रुख खान की मेगा-हिट फिल्म 'जवान' जैसी कई बड़ी फिल्मों में म्यूजिक कंपोज किया है। अनिरुद्ध सिर्फ दक्षिण भारत ही नहीं, बल्कि पूरे देश के सबसे महंगे और फेमस सिंगर्स में से एक हैं।

कब होगी काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर 11 नवंबर को ग्रीस में शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में उनकी शादी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों शादी के बाद चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी देंगे, जो 21 नवंबर को हो सकती है। इस खास मौके पर देश के कई बड़े नेता और फिल्मी हस्तियां मौजूद रहेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

(image credit: instagram)