फिल्‍मों की शूटिंग कई बार ऐसी जगह पर होती है, जहां पर पब्लिक इकट्ठा हो जाती है और पूरी टीम के लिए शूटिंग करना मुश्किल हो जाता है। कई बार ऐसे किस्‍से भी हो जाते हैं कि सदियों तक उन्‍हें याद किया जाता है। फिल्‍म उमराव जान की शूटिंग के वक्‍त भी कुछ ऐसा ही हुआ था। इस फिल्‍म में एक्‍टर फारुख शेख लीड रोल में थे। एक पुराने इंटरव्‍यू में फारुख ने शूटिंग के दौरान घटनी घटना के बारे में बाताया, जो बेहद मजेदार थी।

शूटिंग के वक्‍त गांव वाले हो गए थे इकट्ठा

लखनऊ के मलीहाबाद में शुटिंग होनी थी। हमें एक नवाब की कोठी में रोमांटिक सीन शूट करना था। इस बात का पता न जाने कैसे गांव वालों को लग गया। फारुख ने इंटरव्‍यू में बताया था, " सबको लग रहा था कि फारुख की तो निकल पड़ी। रेखा जैसी सुंदर हिरोइन, नवाबों की कोठी और खूबसूरत नजारों के बीच मुझे रोमांस करने का मौका मिल रहा है। लोगों को लग रहा था कि मुझे सच में रेखा के साथ रोमांस करते हुए वो लोग देख पाएंगे। इस चक्‍कर में कोई बालकनी में लटकर हमें घूर रहा था, तो कोई खिड़की और दरवाजों से चिपका खड़ा इंतजार कर रहा था कि कब उन्‍हें रोमांटिक सीन देखने को मिल जाए। "

यह भी पढ़ें- उमराव जान के इंटरनेशनल प्रीमियर पर भावुक हुईं रेखा, अपने सफर और फैंस के प्यार पर दिल खोलकर की बात; बोलीं मैंने सीखा है कि क्या नहीं करना है...

बहुत छोटा सा था कमरा, जहां होनी थी शूटिंग

उस कोठी का कमरा भी बहुत छोटा था। उसमें न तो कैमरा यूनिट आ पा रही थी और न ही शूटिंग के अन्‍य सामान रखा जा पा रहा था। भीड़ को देखकर रेखा और फारुख घबरा भी गए थे। तब कई बार गांव वालों को भगाने के लिए झूठ भी बोला गया कि फिल्‍म यहां शूट नहीं हो पाएगी। गांव वालों को कई बार यह बात बोली गई। तब उन्‍हें गुस्‍सा आ गया और कुछ गांव वालों ने तो आक्रामक लुक भी अपना लिया।

यह भी पढ़ें- जानिए क्यों मशहूर संगीतकार खय्याम साहब ने रेखा को दिया था 'उमराव 'जान' का टाइटल

यह सीन बाद में किसी तरह फिल्‍माया गया और हमेशा के लिए याद बनकर रह गया। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।