बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना का फिल्मी करियर शानदार रहा। उनकी फैन फॉलोइंग अलग लेवल की थी। खासकर लड़कियां तो उनके लिए दीवानी हुआ करती थीं। राजेश खन्ना के फिल्मी सफर के साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। राजेश खन्ना की शादी डिंपल कपाड़िया से हुई, लेकिन उससे पहले काफी वक्त तक वो अंजू महेंद्रू संग रिश्ते में ते। कहा जाता है कि दोनों पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। राजेश खन्ना, अंजू से शादी करना चाहते थे लेकिन उनकी शर्त थी कि वो शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करेंगी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच दूरियां बढ़ी।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि राजेश खन्ना, अंजू को लेकर काफी पोजेसिव थे और यही वजह थी और धीरे-धीरे इनके रिश्ते में तल्खी आने लगी थी। अंजू से अलग होने के बाद राजेश खन्ना का दिल उम्र में काफी छोटी डिंपल पर आ गया था और दोनों ने शादी कर ली। इनकी शादी से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा अक्सर सुना और सुनाया जाता है। कहा जाता है कि राजेश खन्ना, अंजू को चिढ़ाने के लिए अपनी बारात उनके घर के सामने से ले गए थे। चलिए आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।
राजेश खन्ना ने अंजू के घर के सामने से निकाली थी अपनी बारात
अंजू और राजेश खन्ना की पहली मुलाकात साल 1966 में हुई थी। हालांकि, बाद में दोनों के रास्ते जुदा हो गए थे और साल 1973 में राजेश ने अपने से आधी उम्र की डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली थी। कहा जाता है कि राजेश खन्ना, अंजू से अलग नहीं होना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बनी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजेश खन्ना, अंजू को चिढ़ाने के लिए उनके घर के सामने से बारात लेकर निकले थे और उनके घर के नीचे आधे घंटे तक बारात ने डांस भी किया था।
लंबे वक्त तक चला था राजेश खन्ना और अंजू का रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स और उस वक्त की फिल्मी मैगजीन की मानें तो राजेश खन्ना और अंजू का रिश्ता कई साल चला था और दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थे। राजेश खन्ना की करीबी दोस्त मुमजात ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें राजेश खन्ना और डिंपल की शादी की बात सुनकर झटका लगा था, क्योंकि इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। अंजू और राजेश एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और अंजू उनकी अच्छे से देखभाल करती थी।
ऐसे हुई थी राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की पहली मुलाकात
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की पहली मुलाकात फ्लाइट में हुई थी। उस वक्त राजेश खन्ना बड़े सुपरस्टार थे और डिंपल बॉबी फिल्म से अपनी पहचान बना चुकी थीं। कहा जाता है कि फ्लाइट में बातों-बातों में ही दोनों एक-दूसरे पर दिल हाल बैठे थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा जाता है कि काका ने फ्लाइट में ही डिंपल को प्रपोज कर दिया था।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
