ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे की चर्चित फिल्म 'प्रेम रोग' आज भी लव स्टोरी के विषय पर बनी सभी फिल्मों में काफी लोकप्रिय हैं। इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा भी काफी मशहूर है। शो मैन राज कपूर के निर्देशन पर बनी इस फिल्म के कई सीन बहुत ही खूबसूरत हैं और इन्हीं में से एक है, जब पद्मिनी और ऋषि के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही होती है और पद्मिनी गुस्से में आकर ऋषि को थप्पड़ मारती हैं। इस सीन को रियलिस्टिक बनाने के लिए पद्मिनी और ऋषि को कई रीटेक देने पड़े थे। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ था कि सेट पर सभी हंस पड़ें।
पद्मिनी कोल्हापुरे ने क्यों मारे थे ऋषि कपूर को थप्पड़
दरअसल, राज कपूर के निर्देशन का अंदाज था कि जब तक उन्हें परफेक्ट टेक नहीं मिल जाता था, तब तक वह सीन का रीटेक कराते रहते थे। कुछ ऐसा ही प्रेम रोग के सेट पर भी हुआ था। सीन को शूट करने के दौरान पद्मिनी कोल्हापुरे अपने किरदार में इतनी डूब गईं थी कि उन्होंने ऋषि कपूर को एक नहीं, बल्कि कई बार जोरदार थप्पड़ मार दिए। इस तरह पद्मिनी कोल्हापुरे से 7-8 बार थप्पड़ खाने के बाद ऋषि कपूर को बोलना पड़ा कि 'भई अब बस करो'। मजे की बात तो यह है कि पद्मिनी कोल्हापुरे ने कुछ थप्पड़ इतनी जोर के मारे थे की ऋषि कपूर चौंक ही गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस किस्से का जिक्र भी किया था। उन्होंने कहा था, " जब आखिरी रीटेक लिया गया, तो ऋषि बोल पड़े कि अब बस भी करों कितना पिटवाओगे मुझे, शॉट ओके कर दो। ऋषि की यह बात सुनकर मुझे अहसास हुआ कि वाकई मैंने एक-दो बार उन्हें ज्यादा तेज थप्पड़ मार दिया है। हालांकि, ऋषि को इस बात से कोई नाराजगी नहीं थी और सेट पर भी मौजूद सभी लोग यह देखकर हंस पड़े थे।"
पद्मिनी कोल्हापुरे को ऋषि कपूर को थप्पड़ मारने में हो रही थी झिझक
इस सीन को शूट करने के बारे में जब फिल्म यूनिट ने पद्मिनी कोल्हापुरे को बताया, तो वह ऋषि कपूर को थप्पड़ मारने में थोड़ा झिझक रही थीं। वह बताती हैं, " इस तरह के सीन तब तक मैंने कम ही शूट किए थे। ऋषि कपूर के साथ थोड़ी दोस्ती भी हो गई थी, मगर उसके गाल पर चांटा मारने में मेरे हाथ काप रहे थे। मैं पीछे से जोर से हाथ लाती और उनके गालों पर धीरे से रखती । राज कपूर जी इस बात को समझ गए थे। तब उन्होंने कहा कि यह नकली काम नहीं चलेगा। असली का थप्पड़ ही मारना होगा। तब कई री-टेक देने के चक्कर में एक-दो बार असल में बहुत तेज थप्पड़ मैंने उनके गालों पर जड़ दिया था।" ऋषि कपूर को भी अपने पिता राज कपूर का आदेश मानना पड़ा था। इसके बाद ऋषि कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे को उन्हें तेज थप्पड़ मारने की छूट दे दी थी।
यह भी पढ़ें- 'महीनों तक सोती नहीं थी...',ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू कपूर की लग गई थी पीने की लत; ऐसी निकली थी दर्द से बाहर
यह किस्सा फिल्म शूटिंग के कुछ मशहूर किस्सों में से एक बन चुका है। अगर आप ऐसे ही कुछ नए और रोचक बॉलीवुड किस्सों के बारे में पढ़ना चाहती हैं, तो इस लेख को शेयर और लाइक करें। साथ ही हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
