गोविंदा और सुनीता का रिश्ता लंबे समय से सुर्खियों में है। लंबे वक्त से दोनों के तलाक की अटकलें लगाई जा रही थीं और दोनों की शादी मुश्किल में नजर आ रही थी। सुनीता आहूजा अपनी पर्सनल लाइफ और बिगड़े रिश्तों को लेकर कई बार खुले शब्दों में बात कर चुकी हैं। वहीं गोविंदा ने भी सुनीता पर कई बार पलटवार किया है। इसी बीच बुधवार (19 अगस्त) को खबरें आईं कि सुनीता ने अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है। अब सुनीता और राखी सावंत की बातचीत का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में सुनीता कह रही हैं कि गोविंदा, कोमल से दूसरी शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

सुनीता और राखी की बातचीत का वीडियो आया सामने

सुनीता आहूजा और राखी सावंत की फोन पर हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो टेलीटॉक इंडिया नाम के एक पेज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में राखी पैपराजी के सामने खड़ी हैं और सुनीता से फोन पर बात कर रही हैं। यह बातचीत वो पैप्स को सुना रही हैं। राखी पहले सुनीता को कहती हैं कि उन्होंने जो किया, बिल्कुल सही किया और वो हमेशा उनके साथ हैं। राखी बातचीत के दौरान सुनीता से कहती हैं कि "सुनीता जी...घर के दाल-चावल घर का ही होता है, बाहर के चिकन टिक्का और चिकन तंदूरी खाकर कोई फायदा नहीं है, तबियत खराब हो जाएगी।" सुनीता जवाब में कहती हैं, "चिकन टिक्का भी अच्छा होता है...तूने देखा नहीं उसको जिसे लेकर वो एयरपोर्ट पर गया था.."

यह भी पढ़ें- सुनीता के 'शुगर डैडी' वाले तंज पर भड़के गोविंदा, खोल दिए रिश्ते के बड़े राज

दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा?

इस बातचीत में सुनीता यह भी कहती हैं कि वो पिछले 5-6 साल से ये सब झेल रही हैं, लगातार लोग उन्हें फोन कर रहे हैं, ऐसे में बीवी होने के नाते उन्हें कैसा लगेगा। इसके जवाब में राखी कहती हैं, "आप ये सब छोड़ो...आप 200 करोड़ पर ध्यान दो...कोई दूसरी-तीसरी आ गई, तो सब ले जाएगी...आप पहले सब अपने नाम करवा लो।" राखी की बातों से ऐसा लग रहा है कि वो गोविंदा की संपत्ति की बात कर रही हैं। इसके बाद सुनीता कहती हैं कि इसी वजह से उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया है, क्योंकि वो दोनों शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। बता दें कि सुनीता की बातों से ऐसा लग रहा है कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि उनकी बात पैपराजी सुन रहे हैं। राखी बीच-बीच में वहां मौजूद पैप्स को चुप रहने की इशारा भी करती हैं। हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।


यह भी पढ़ें- 'शुरू से होता आया है', क्या गोविंदा ने शादी में दिया धोखा? 'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा ने खोल दी पोल


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।