बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी निजी जिंदगी को हमेशा प्राइवेट रखना ही पसंद करती हैं। साल 2023 में उन्होंने उदयपुर में पूर्व डेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बोए संग सात फेरे लिए थे। जहां आमतौर पर बॉलीवुड सेलेब्स की शादी की खबरें और फोटोज काफी लाइमलाइट में रहती हैं, वहीं तापसी पन्नू ने अपनी वेडिंग को एकदम सीक्रेट रखा था और शादी के लगभग तीन साल बाद भी उन्होंने अपनी शादी के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किए हैं। हालांकि, उनका एक वेडिंग वीडियो उस वक्त सोशल मीडिया पर लीक हो गया था और काफी वायरल हुआ था। अब इसे लेकर सालों बाद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि यह उनके लिए काफी शर्मिंदा करने वाला था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

तापसी पन्नू ने इस वजह से रखा था शादी को सीक्रेट

तापसी पन्नू ने यूट्यूबर नयनदीप रक्षित को दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादी को सीक्रेट रखने के फैसले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखना पसंद है। उन्होंने कहा, "मैं अपनी शादी का ढिंढोरा क्यों पीटूं...मैंने शुरुआत से ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच एक दूरी बनाकर रखी है और मैं आगे भी यही करना पसंद करूंगी। ऐसा नहीं है कि मैं अपनी शादी को छुपाना चाहती थी या इसे लोगों के सामने लाने में मुझे कोई झिझक या डर था...लेकिन यह मेरा पर्सनल मामला है और मैं इसे ऐसे ही रखना चाहती हूं।"

लीक वेडिंग वीडियो पर कही यह बात

तापसी पन्नू और मैथियास बोए की वेडिंग का वीडियो साल 2024 में लीक हुआ था। इस वीडियो में तापसी की ब्राइडल एंट्री, वरमाला और वेडिंग की कुछ अन्य झलकियां थीं। इस वीडियो के लीक होने को लेकर तापसी पन्नी ने कहा कि यह उनके लिए काफी शर्मिंदा करने वाला था। उन्होंने कहा कि जाहिर सी बात है कि ऐसा शादी में आए कुछ ऐसे मेहमानों ने किया था, जो शादी की प्राइवेसी की रिस्पेक्ट नहीं कर पाए।

शादी को बताया जिंदगी का सबसे खूबसूरत फैसला

तापसी ने कहा कि मैथियास से शादी करना उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फैसला है। उन्होंने यह भी कहा कि वह और मैथियास दोनों एक-दूसरे का बेहद सम्मान करते हैं। बता दें कि तापसी और मैथियास लगभग 13 सालों से एक-दूसरे को डेट कर कहे थे। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका प्रोफेशन पूरी तरह से उनकी पसंद नहीं था, यह उन्हें इत्तेफाक से मिला था, लेकिन मैथियास से शादी करना उनका खुद का फैसला और पसंद थी और उन्हें इस पर गर्व है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।