एक्ट्रेस स्वरा भास्कर साल 2018 की फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गई हैं। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में 'जौहर' सीक्वेंस को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग किया जा रहा था। अब इसे पूरे विवाद पर स्वरा भास्कर ने सफाई दी है। उन्होंने इस पूरी कॉन्ट्रोवर्सी पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कभी भी रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

स्वरा भास्कर ने जौहर सीन से जुड़े विवादित बयान पर दी सफाई

स्वरा भास्कर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि उनकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं, लेकिन असल में इसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने कहा, "उस इवेंट में मुझसे पूछा गया था कि मैंने संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर क्यों लिखा था...मुझे जौहर सीन से क्या दिक्कत थी...तो मैंने अपनी बात रखी थी। इस वीडियो के बाद ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं कि मैंने रानी पद्मावती या जौहर करने वाली बाकी महिलाओं को कायर कहा है, लेकिन मैं साफ करना चाहूंगी कि मैंने ऐसा नहीं कहा कि रानी पद्मावती कायर थीं और न ही वो महिलाएं, जिन्होंने जौहर किया था।" उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोग उन्हें गालियां देना चाहते हैं, तो दे सकते हैं, लेकिन पहले पूरी बात जानना जरूरी है। मनगढ़ंत कहानियां बनाकर ऐसी चीजें करना ठीक नहीं है। स्वरा ने साफ कहा कि उनका मतलब बस यही था कि बलात्कार के बाद भी किसी महिला को जीने का पूरा हक है।

यह भी पढ़ें- 'महिलाओं का शरीर सिर्फ ग्लैमर...', स्वरा भास्कर का बॉडी शेमिंग करने वालों पर फूटा गुस्सा, पहले भी कई एक्ट्रेसेस ट्रोलर्स को दे चुकी हैं करारा जवाब

स्वरा भास्कर ने 'पद्मावत' के जौहर सीन पर क्या बयान दिया था?

यह पूरा मामला दिल्ली में हुए एक इवेंट से जुड़ा है। इस इवेंट के दौरान स्वरा भास्कर ने कहा था कि फिल्म 'पद्मावत' में जो जौहर सीन दिखाया गया था, उससे रेप सर्वाइवर्स को गलत मैसेज जाता है। स्वरा ने कहा था, "क्या इससे हम रेप सर्वाइवर्स को यह बताना चाहते हैं कि अब वे जीने की अधिकारी नहीं हैं या फिर अगर वो मर जातीं तो ज्यादा अच्छा होता... या यूं कहें कि अगर वह इज्जतदार या बहादुर होतीं, तो उन्होंने खुद को मार लिया होगा...इससे तो ऐसा लग रहा है जैसे हम कह रहे हैं कि रेप किसी महिला की जिंदगी का अंत है?" उन्होंने यह भी बताया था कि इस सीन को देखने के बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली को लेटर भी लिखा था, क्योंकि उन्हें यह सीन काफी प्रॉब्लेमैटिक लगा था। इस वीडियो के वायरल होते ही स्वरा भास्कर को चौतरफा विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा कि उन्होंने रानी पद्मावती और जौहर करने वाली सभी महिलाओं को कायर कहा है और उनके बलिदान का मजाक बनाया है।

 

यह भी पढ़ें- 'मुंबई में 20 दिन तक मेरे सिर के ऊपर नहीं छत...' अपने स्‍ट्रगलिंग डेज के बारे में स्‍वरा भास्‍कर ने बताई कुछ रोचक बातें

 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

Image Courtesy: Instagram/Swara Bhasker