माधुरी दीक्षित की खूबसूरती का भला कौन दीवाना नहीं है। 90 के दशक की धक-धक गर्ल का नाम कई सेलेब्स के साथ जुड़ा था और कुछ सितारों के साथ उनके रिश्ते की अफवाहें भी उड़ीं, जिन्हें उन्होंने कभी स्वीकार नहीं किया। सिर्फ ऑडियंस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई दिग्गज भी माधुरी दीक्षित के फैंस हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि सिंगर सुरेश वाडकर, माधुरी दीक्षित के फैन रहे हैं, लेकिन उन्होंने माधुरी दीक्षित से शादी करने से मना कर दिया था। कहा जाता है कि सुरेश वाडकर के पास माधुरी दीक्षित की तरफ से शादी का प्रपोजल पहुंचा था और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। अब सालों बाद उन्होंने खुद इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है और पूरी सच्चाई बताई है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

क्या सुरेश वाडकर ने रिजेक्ट कर दिया था माधुरी दीक्षित का प्रपोजल?

सुरेश वाडकर ने हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस को इंटरव्यू देते हुए उन खबरों पर रिएक्ट किया, जिनमें कहा जाता है कि उन्होंने माधुरी का प्रपोजल यह कहकर रिजेक्ट कर दिया था कि वो बहुत दुबली-पतली हैं।

इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा, "हे भगवान...माधुरी तो मुझे किसी दिन न...वैसे तो ये बाल आर्टिफिशियल लगे हुए हैं, मगर जितने भी नेचुरल बचे हैं न वो भी नोच लेगी वो...मेरी बहुत अच्छी दोस्त है...कलीग है और वो मुझे बहुत पसंद भी है...सॉरी पद्मा (सुरेश की पत्नी) के सामने बोलना पड़ रहा है...पर उसे भी पता है ये बात।" उन्होंने ये भी कहा कि उस वक्त तक पद्मा उनकी जिंदगी में आ चुकी थीं, ऐसे में ये कहना कि उन्होंने माधुरी का प्रपोजल ये कहकर रिजेक्ट किया कि वो बहुत पतली हैं, ये गलत होगा।

यह भी पढ़ें- 'मैं उतना प्यार उनसे करती हूं...', जब रेखा ने अमिताभ बच्चन संग रिश्ते को लेकर किया था चौंकाने वाला खुलासा; मोहब्बत की थी कबूल पर फिर कह दिया था कुछ ऐसा

अर्चना पूरन सिंह को बताया जिम्मेदार


सुरेश वाडकर ने इस अफवाह के फैलने का जिम्मेदार अर्चना पूरन सिंह को बताया। उन्होंने कहा, "ये शैतानी अर्चना पूरन सिंह की है...वो भी मेरी बहन हैं... बहुत प्यार करती हैं.... उन्होंने ये पता नहीं कहां से सुनकर इसको टीवी पर पब्लिकली बोल दिया और फिर उस वक्त के बाद से मेरे जितने भी इंटरव्यू होते हैं, सबमें ये सवाल पूछा जाता है.... मुझे हमेशा ऐसा डर लगता है, कि माधुरी किसी दिन मुझे मारेगी इसके लिए। बता दें कि सुरेश वाडकर और पद्मा से साल 1988 में शादी की थी और माधुरी ने डॉ. श्रीराम नेने संग साल 1999 में फेरे लिए थे।


यह भी पढ़े- 'मौत के बाद ठेले पर...', पहली फिल्म से रातों-रात स्टार बनी थीं यह एक्ट्रेस; पति ने बनाया था सी-ग्रेड फिल्में करने का दबाव

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।