बॉलीवुड के गलियारों में कई अधूरी प्रेम कहानियों का जिक्र हमेशा होती रहा है। सुरैया और देव आनंद की कहानी इन्हीं में से एक रही है। दोनों का रिश्ता फिल्मी दुनिया और फैंस के बीच लंबे समय तक चर्चा में रहा, लेकिन दोनों की मोहब्बत मुकम्मल नहीं हो सकी। कहा जाता है कि साल 1948 में आई फिल्म विद्या के सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां बढी थीं। उस दौर में सुरैया की खूबसूरती के सभी दीवाने थे, लेकिन सुरैया, देव आनंद की दीवानी थी। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कब ऑफस्क्रीन प्यार में बदल गई, शायद इन दोनों को भी पता नहीं चला। जब सुरैया की दादी को यह बात पता चली, तो उन्होंने दोनों के रिश्ते का कड़ा विरोध किया था। धर्म की दीवार इनके प्यार के आड़े आ गई थी। यहां तक कि सुरैया से यह भी कहा गया था कि अगर उन्होंने देव आनंद से शादी की, तो दंगे हो जाएंगे। चलिए आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।
जब सुरैया को मिली थी यह धमकी
सुरैया और देव आनंद पूरी तरह से एक-दूसरे के प्यार में बंधे हुए थे, लेकिन ये दोनों शादी के बंधन में नहीं बंध सके। सुरैया के घरवाले और खासकर उनकी दादी दोनों की शादी के खिलाफ थीं। देवानंद और सुरैया की बातचीत में मिलने पर कोई लगाई जाने लगी।
कहा जाता है कि सुरैया को यह धमकी तक मिली थी कि अगर उनकी देव आनंद से शादी हो गई तो पूरे देश में दंगे हो जाएंगे। कई रिपोर्ट में तो ये तक दावा किया गया कि सुरैया के घरवालों ने देव आनंद को जान से मारने की धमकी दी थी और इसके बाद न चाहते हुए भी सुरैया को पीछे हटना पड़ा था।
जिंदगी भर अकेली रहीं सुरैया
सुरैया और देव आनंद की कहानी पूरी नहीं हो सकी। बाद में देव आनंद ने कल्पना कार्तिक से शादी कर ली थी, लेकिन सुरैया ने जिंदगी भर शादी नहीं की।
यह भी पढ़ें- देव आनंद का काला कोट पहनना क्यों किया गया था बैन? यह थी वजह
ऐसे हुई थी देव आनंद और सुरैया की पहली मुलाकात
देव आनंद और सुरैया की पहली मुलाकात का किस्सा बहुत दिलचस्प बताया जाता है। फिल्म विद्या के सेट पर दोनों पहली बार मिले थे। सुरैया कुर्सी पर बैठी थीं और तभी उनकी नजर दूर बैठे देव आनंद पर पड़ी। तब तक सुरैया को यह नहीं पता था कि देव आनंद उनके साथ उसी मूवी में काम करने वाले हैं।
देव आनंद दूर बैठे एकटक सुरैया को निहार रहे थे। तभी सुरैया ने प्रोड्यूसर से कहा कि वो जो नौजवान वहां बैठा है, वो लगातार मुझे देख रहा है, उस वहां से हटा लीजिए, तभी मैं काम कर पाऊंगी। इसके बाद प्रोड्यूसर ने दोनों का परिचय करवाया था।
यह भी पढ़ें- न पैसे थे और न साधन, सुरैया की एक झलक देखने के लिए इस सुपरस्टार ने पैदल चलकर तय किया था मीलों का सफर
अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़े इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
