Orry की कई सेलिब्रिटीज और स्टार किड्स के साथ गहरी दोस्ती है। इसमें सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम अली खान का नाम भी शामिल है। ये तीनों कभी करीबी दोस्त हुआ करते थे। खासकर, सारा अली खान और ओरी तो इंडस्ट्री के BFF माने जाते थे। इन कॉलेज बडीज की दोस्ती इस साल की शुरुआत में बिखरती हुई नजर आई और सोशल मीडिया पर इनकी कोल्ड वॉर साफ दिखी। अब एक हालिया इंटरव्यू में ओरी ने अमृता सिंह पर कई आरोप लगाए हैं और उनकी और सारा अली खान की दोस्ती टूटने का जिम्मेदार भी अमृता सिंह को ठहारा है। उन्होंने कहा कि अमृता सिंह ने उन्हें गहरा सदमा दिया था। चलिए आपको बताते हैं कि ओरी ने क्या खुलासे किए हैं?
Orry ने Amrita Singh को लेकर क्या दावा किया?
ओरी ने हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में सारा अली खान की मां और दिग्गज एक्ट्रेस अमृता सिंह पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस ने उन्हें मानसिक प्रताड़ना दी थी और उनकी वजह से ओरी को काफी गहरा सदमा लगा था। ओरी ने कहा कि साल 2021 में जब अमृता सिंह ने उन्हें मेंटली हैरेस किया था, तो वह वक्त काफी ट्रॉमेटिक था और वो ऐसी किसी चीज से पहले कभी नहीं गुजरे थे। उन्होंने कहा कि अमृता सिंह ने उनकी जिंदगी को नरक बना दिया था। हालांकि, बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उन सब बातों के चलते वो मजबूत बने और अब उन पर किसी चीज का कोई असर नहीं होता है।
सारा-ओरी की दोस्ती क्यों टूटी?
एक वक्त पर कॉलेज बेस्ट फ्रेंड रहे सारा और ओरी की दोस्ती क्यों टूटी, जब ओरी से यह सवाल किया गया, तो उन्होंने घुमा-फिराकर जवाब दिया। उन्होंने कहा, "सच कहूं इस बारे में मैं बस इतना ही कहूंगा कि बुरे लोगों के साथ बुरी चीजें ही होती हैं।"
Orry और Sara Ali Khan की दोस्ती थी काफी पॉपुलर
ओरी और सारा अली खान की दोस्ती एक वक्त पर इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर थी। फिल्मी पार्टीज में दोनों साथ नजर आते थे और एक इंटरव्यू के दौरान ओरी ने सारा की जमकर तारीफ भी की थी, लेकिन इस साल की शुरुआत में एक सोशल मीडिया पोस्ट से इनका विवाद सुर्खियों में आया था। ओरी ने सारा अली खान की एक्टिंग और उनकी मूवीज को लेकर कुछ कमेंट किया था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था।
यह भी पढ़ें- सैफ अली खान-अमृता सिंह की शादी में क्यों नहीं आई थीं एक्टर की दोनों बहनें?
ओरी ने सारा अली खान को लेकर कही थी यह बात
सारा अली खान को अनफॉलो करने के बाद ओरी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्होंने सारा को अनफॉलो कर दिया है और इब्राहिम को उन्होंने कभी फॉलो नहीं किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि अब वो अब सारा के साथ दोस्ती का दिखावा करते है, तो इसका मतलब है कि वो उस ट्रॉमा को ठीक मान रहे हैं, जो अमृता सिंह ने उन्हें दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर अमृता सिंह उनसे माफी मांगती हैं, तो वो इसे भूलने का सोच सकते हैं। बता दें कि ओरी के हालिया बयान पर सारा अली खान या अमृता सिंह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- ओरी ने किया सारा अली खान के करियर पर भद्दा कमेंट, एक्ट्रेस ने किया अनफॉलो; जानें क्या है खटपट की वजह?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
