नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता के बयानों के चलते इन दोनों से जुड़ा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। 8 अक्टूबर को एक्टर का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। जहां एक तरफ इंडस्ट्री के सेलेब्स और नाना के फैंस उन्हें भावभीनी श्रंद्धाजलि दे रहे थे, वहीं तनुश्री दत्ता ने उनके जाने को 'इविल डेड' बताया और एक नहीं, बल्कि कई बयानों में नाना पर जमकर निधाना साधा था और कहा था कि किसी व्यक्ति की मौत उसके अपराधों को खत्म नहीं करती। बता दें कि तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर ने साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में साथ काम किया था और इसी फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पर कई संगीन आरोप लगाए थे। एक वक्त पर नाना ने इन आरोपों पर रिएक्शन दिया था और इन्हें बेबुनियाद बताया था। उन्होंने तनुश्री को 'बच्ची' कहा था। चलिए आपको बताते हैं कि दिवंगत एक्टर ने क्या कहा था?
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर क्या आरोप लगाए थे?
साल 2008 में मीटू के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' का एक गाना उन्हें अकेले शूट करना था, लेकिन उस वक्त नाना अचानक से वहां आ गए और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने कहा था कि स्क्रिप्ट में न होने के बावजूद भी नाना वहां आ गए थे और डांस स्टेप सिखाने के बहाने उन्हें गलत तरीके से छूने लगे थे, जिससे उन्हें काफी असहज महसूस हुआ और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो सेट पर काफी हंगामा मच गया। तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न और बदसलूकी जैसे आरोप लगाए थे और इसके बाद साल 2018 में नाना पाटेकर, इस फिल्म के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और मेकर्स के खिलाफ मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
तनुश्री के आरोपों पर नाना पाटेकर ने क्या सफाई दी थी?
तनुश्री दत्ता ने आरोपों पर नाना पाटेकर ने एक पुराने वीडियो में कहा था कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता, उन्हें नहीं पता कि एक्ट्रेस को रिप्लेस क्यों किया गया था? नाना ने कहा था, "वहां 1000 लोग मौजूद थे, मुझे नहीं पता कि उनके साथ ऐसा मैंने क्या कर दिया...मैं तो सिर्फ स्टेज पर मौजूद था। एक तो मुझे बुरा लग रहा है कि मुझे इस बात की सफाई देनी पड़ रही है, यह बहुत गंदा है। मैं इंडस्ट्री में 35 सालों से हूं, कभी किसी ने ऐसा कोई इल्जाम नहीं लगाया, मुझे नहीं पता कि वो बच्ची ऐसा क्यों कह रही है, उसे समझना चाहिए कि वह क्या बोल रही है?"
बता दें कि साल 2025 में इस पूरे मामले में नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिल गई थी और जांच में कहा गया था कि उनके खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- Nana Patekar Wife: नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं? सालों से बिना तलाक के रह रही थीं एक्टर से अलग
यह भी पढ़ें- 'खून के आंसू रोएंगे...', तनुश्री दत्ता ने अब नाना पाटेकर को सपोर्ट करने वालों पर साधा निशाना, जानें क्या था दोनों का सालों पुराना विवाद?
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
