टीवी के शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना पिछले काफी वक्त से अपने काम को लेकर नहीं, बल्कि अपने बयानों को लेकर ही चर्चा में आए हैं। कभी रणवीर सिंह, कभी कपिल शर्मा तो कभी समय रैना, उन्होंने कई लोगों को लेकर ऐसे स्टेटमेंट्स दिए, जिनके चलते वो सुर्खियों में आ गए। इन दिनों एक बार फिर मुकेश खन्ना सुर्खियों में हैं। इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनका कोई बयान नहीं, बल्कि एक ऐड है, जिसमें वो समय रैना के साथ नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह ऐड इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों ने मुकेश खन्ना को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद मुकेश खन्ना ने समय रैना के खिलाफ जमकर जहर उगला था। एक वक्त पर तो उन्होंने कॉमेडियन की गिरफ्तारी की मांग भी कर दी थी। ऐसे में अब दोनों को साथ देखकर फैंस कंफ्यूज हैं और सवाल कर रहे हैं कि आखिर अब उनका मन कैसे बदल गया? सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स ने तो उन्हें पाखंडी तक कह डाला। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

समय रैना संग ऐड को लेकर सवालों के घेरे में आए मुकेश खन्ना

दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। समय रैना के साथ उनका ऐड वीडियो वायरल होने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि आखिर जिस कॉमेडियन से वो इतने खफा थे, अब उनके साथ काम क्यों कर रहे हैं। बता दें कि इस ऐड में मुकेश खन्ना और समय रैना काफी मजेदार और दिलचस्प अंदाज में बात करते नजर आ रहे हैं। मुकेश खन्ना इस वीडियो में कॉमेडियन से कहते हैं- 'तेरी टेढ़ी दुम सीधी करने आया हूं समय रैना।' इसके अलावा भी इस ऐड में समय की कॉमेडी पर कई पंच डाले गए हैं।

यह कोलाबरेशन लोगों से हजम नहीं हुआ। इसे देखते ही को इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा- 'कितना गिरोगे शक्‍त‍िमान, वो भी पैसों के लिए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'शक्‍त‍िमान जी, ये क्या दोगलापन है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'बाप बड़ा न भैय्या, सबसे बड़ा रुपैया। कई यूजर्स ने तो ये तक कह डाला कि उनकी नजर में मुकेश खन्ना की इज्जत गिर गई है, तो कुछ यूजर्स ने कहा कि लोग वक्त और पैसे के हिसाब से बदल जाते हैं।

क्या है समय रैना और मुकेश खन्ना का विवाद?

साल 2025 में जब समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शो में मौजूद कई और कॉमेडियंस ने भी काफी कुछ ऐसा कहा था, जिसके चलते विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद समय पर FIR हुई थी। तब मुकेश खन्ना ने अश्लील जोक्‍स' करने के लिए समय को खूब भला-बुरा कहा था और अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कॉमेडियन को 'कुत्ते की दुम' तक कह डाला था। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा था कि समय को गधे पर बिठाकर घुमाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने कई इंटरव्यूज में भी समय के खिलाफ खूब जहर उगला था।

'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' से वापस लौटे समय


समय रैन का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' इस बार यूट्यूब के साथ नेटफ्लिक्स पर भी आया है। पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मेहमान बन। इस बार शो के कंटेट में साफ-सुथरा रखने की कोशिश की गई थी। इस शो की वापसी के बीच मुकेश खन्ना और समय के कोलाब ने और तूल पकड़ा है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।