बॉलीवुड के गलियारों में कई ऐसी लव स्टोरीज रही हैं, जिन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं और जिनका चर्चा अक्सर होती है। इनमें से कई कहानियां मुकम्मल हुईं, तो कुछ अधूरी रह गईं। मधुबाला और किशोर कुमार की लव स्टोरी भी बॉलीवुड की आइकॉनिक लव स्टोरी मानी जाती है। किशोर कुमार जानते थे कि मधुबाला को दिल की गंभीर बीमारी है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उनसे शादी की। कहा जाता है कि वो मधुबाला के इश्क में दीवाने थे। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जाता है कि आखिरी वक्त में किशोर कुमार ने मधुबाला का साथ छोड़ दिया था। क्या आपको पता है कि इनकी प्रेम कहानी में आशा भोसले की खास भूमिका रही है। इस बात का जिक्र सिंगर श्रेया घोषाल ने रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में भी किया था। चलिए आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।
मधुबाला-किशोर कुमार की लव स्टोरी का क्या था आशा भोसले से रिश्ता?
मधुबाला और किशोर कुमार की जोड़ी साल 1958 में आई फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' में नजर आई थी। इस फिल्म का गाना 'हाल कैसा है जनाब का' का काफी हिट रहा था। इस गाने को मधुबाला और किशोर कुमार पर फिल्माया गया था और मधुबाला और आशा भोसले ने इसे आवाज दी थी।
'इंडियन आइडल' में जब एक कंटेस्टेंट ने इस गाने को गाया था, तो श्रेया घोषाल ने कहा था कि उन्होंने कई जगह पढ़ा है कि यही वो गाना है, जिसकी शूटिंग के दौरान मधुबाला और किशोर कुमार करीब आए थे और दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। ऐसे में इन दोनों की लव स्टोरी में आशा भोसले की खास भूमिका मानी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- एसडी बर्मन की इस एक लाइन से नाराज हो गई थीं लता मंगेशकर, सालों तक बंद कर दी थी बातचीत
क्या मधुबाला ने इस वजह से की थी किशोर कुमार से शादी?
मधुबाला और किशोर कुमार की शादी साल 1960 में हुई थी। उस वक्त मधुबाला, दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। कहा जाता है कि किशोर कुमार उनसे मोहब्बत करने लगे थे और इसलिए ये जानते हुए भी कि वो बीमार हैं और शायद ज्यादा लंबी उम्र नहीं जी पाएंगी, उन्होंने मधुबाला को शादी के लिए प्रपोज किया और दोनों बंधन में बंधे।
हालांकि, मधुबाला की बहन ने इनकी शादी को लेकर काफी चौंकाने वाली बात कही थी। रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान मधुबाला की बहन ने बताया था कि मधुबाला ने बस अपनी जिद और दिलीप कुमार से रिश्ता टूट जाने के गुस्से में किशोर कुमार से शादी की थी, लेकिन उनके दिल में हमेशा दिलीप साहब ही रहे थे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
