बॉलीवुड में रिश्ते बनना और टूटना काफी आम रहता है। आज भी बी टाउन में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जो एक वक्त पर फैंस की फेवरेट हुआ करती थीं लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का नाम भी बॉलीवुड की ऐसी ही जोड़ियों में आता है। अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई अक्टूबर 2002 में अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के मौके पर हुई थी। कपूर और बच्चन परिवार का साथ आना यानी बॉलीवुड के दो बड़े खानदानों के बीच रिश्ता जुड़ना, फिल्मी गलियारों की सबसे बड़ी खबर बन गया था। उस वक्त जया बच्चन ने मीडिया के सामने करिश्मा को उनकी होने वाली बहू कहकर मिलवाया था। सभी को लगा था कि अब जल्दी ही कपूर खानदान की बेटी, बच्चन परिवार की बहू बनेगी और एक नए रिश्ते की शुरुआत होगी। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी तय हो चुकी थी, लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि सगाई होने के बाद भी इनका रिश्ता शादी की मंजिल तक नहीं पहुंच सका?

जब जया बच्चन ने करिश्मा कपूर को बताया था होने वाली बहू

जया बच्चन ने अमिताभ के 60वें बर्थडे पर मीडिया के सामने कहा था कि वो और नंदा परिवार, कपूर फैमिली को साथ जोड़कर बहुत खुश है। वो रणधीर-बबीता का अपने परिवार में स्वागत करती हैं और यहीं उन्होंने करिश्मा को बच्चन परिवार की होने वाली बहू बताया था। जया बच्चन ने मजाक में ये भी कहा था कि ये अमिताभ के 60वें जन्मदिन पर अभिषेक की तरफ से उनके पेरेंट्स के लिए तोहफा है। 

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हो गया था ब्रेकअप

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के रिश्ते की शुरुआत उस समय हुई, जब दोनों करियर के पीक पर थे। दोनों साथ में फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' में नजर आए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर ने बताया था कि जब फिल्म की कास्टिंग हुई थी, तो दोनों रिलेशन में थे, लेकिन शूटिंग के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था और करिश्मा सेट पर काफी उदास रहती थीं।

इस वजह से जुदा हो गए थे रास्ते


साल 2002 में अभिषेक और करिश्मा के अलग होने की खबर आई और दोनों की सगाई टूट गई। इसके पीछे क्या वजह थी, दोनों में से किसने रिश्ता टूटने की पहल ही, इस बात के बारे में अलग-अलग दावे किए गए। हालांकि, दोनों परिवारों में से किसी ने खुलकर अपनी बात नहीं रखी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि करिश्मा शादी के बाद फिल्मों में काम करें और उनकी इसी शर्त की वजह से इनका रिश्ता टूट गया था। हालांकि, कई जगह इसकी वजह करिश्मा की मम्मी बबीता को बताया गया।

यह भी पढ़ें- 'महीनों तक सोती नहीं थी...',ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू कपूर की लग गई थी पीने की लत; ऐसी निकली थी दर्द से बाहर


यह भी पढ़ें- '15 की उम्र में एडल्ट वेबसाइट पर थीं मेरी फोटोज...', जान्हवी कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा; आज भी एक्ट्रेस को इस बात से लगता है डर


करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के रास्ते बेशक अलग हो गए थे, लेकिन इनसे जुड़े किस्सों का जिक्र अक्सर होता रहताहै। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram