हिमांशी खुराना हाल ही में पारस छाबड़ा ने पॉडकास्ट में नजर आईं। यहां उन्होंने उनके और आसिम रियाज के रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बात की। उन्होंने कई आसिम का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने बताया कि उनके पिछले रिश्ते में किस तरह उन पर धर्म बदलने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पार्टनर ने उनसे कहा था कि यह सब पूजा-पाठ अब नहीं चलेगा। उनके इन खुलासों के बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई थी। अब हिमांशी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके इस पूरे विवाद पर रिएक्शन दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है और यह पूरा मामला क्या है?

हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में कही थीं ये बातें

हिमांशी खुराना ने पारस छाबड़ा ने पॉडकास्ट में आसिम रियाज का नाम लिए बिना उनके रिश्ते के बारे में बाफी कुछ कहा था। उन्होंने बताया था कि एक वक्त पर उन पर इतना दवाब बनाया जाने लगा था और वो इस कदर प्यार में थीं कि वो धर्म बदलने को तैयार हो गई थीं। उन्हें पूजा करने से रोका जाने लगा था और उन्होंने शायद को कन्वर्ट हो भी जातीं, लेकिन उन्हें लगा कि वो ऐसा नहीं कर सकतीं। जब पारस ने उनसे पूछा कि सुनने में आया था कि आपका तो कन्वर्जन भी होने वाला था, इस पर हिमांशी ने कहा, "छोड़ो यार...क्या ही बोलना है...एक रात मुझे कहा गया कि तुम ये नहीं कर सकती अब...इसके बाद धर्म बदलने की भी बातें हुईं। मुझे लगा कि इससे पहले मुझे चारों धाम और सारे मंदिरों के दर्शन करने हैं, क्योंकि फिर मैं इनसे कभी नहीं मिल पाऊंगी। इसके बाद अंदर ही अंदर मेरे मन में कई सवाल उठने लगे थे।"

मुझे जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा...

हिमांशी ने कहा कि एक धार्मिक यात्रा के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वो धर्म नहीं बदल सकतीं और फिर उन्होंने उस रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला लिया। उन्होंने यह भी कहा कि वो अपने भगवान के साथ धोखा नहीं कर सकती हैं। हिमांशी ने कहा कि एक रात मेरे मन में सवाल उठा कि मुझे जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा और उसके बाद धीरे-धीरे मेरे सेल्फ कॉन्शस ने मुझसे कई सवाल पूछे और मैंने अलग होने का फैसला लिया।

हिमांशी ने वायरल स्टेटमेंट पर किया रिएक्ट

हिमांशी का यह स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और ऑनलाइन इसे लेकर बहस छिड़ गई। कई इंटरनेट यूजर्स ने आसिम रियाज को भी आड़े हाथों लिया। इसके बाद हिमांशी ने एक स्टोरी पोस्ट करते हुए कहा कि मैंने एक पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के एक हिस्से के बारे में बात की थी, किसी के बारे में कुछ गलत नहीं बोला था, लेकिन एक छोटी से बात को पब्लिक डिबेट बना दिया गया। खैर, कोई बात नहीं, कैरी ऑन।

साल 2023 में हुआ था आसिम-हिमांशी का ब्रेकअप

हिमांशी और आसिम के रिश्ते की शुरुआत साल 2023 में 'बिग बॉस 13' में हुई थी। लगभग 4 साल डेट करने के बाद दिसंबर 2023 में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। उस वक्त हिमांशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके ब्रेकअप की जानकारी दी थी और इस पोस्ट में भी इशारा किया था कि अपने-अपने धर्म की इज्जत करते हुए और अपने अलग-अलग धार्मिक विश्वासों के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।