हर्षद चोपड़ा लगभग 20 साल से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और कई पॉपुलर सीरियल्स में लीड रोल कर चुके हैं। हर्षद अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। हर्षद ने इतने सालों में पहली बार किसी रियलिटी शो में हिस्सा लिया है। बता दें कि एक्टर 43 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। Lock Upp 2 के प्रीमियर में हर्षद ने अपनी लव लाइफ से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया, जो इन दिनों हर जगह सुर्खियां बटोर रहा है। हर्षद ने बताया कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनके बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया, जिसके बाद वो बहुत टूट गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई एक्ट्रेसेस के नाम सामने आ रहे हैं और लोग अटकलें लगा रहे हैं कि आखिर हर्षद किसके बारे में बात कर रहे थे? इसी बीच चलिए आपको बताते हैं कि हर्षद का नाम किन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।

सृति झा संग जुड़ा था हर्षद का नाम

टीवी के हैंडसम हंक एक्टर हर्षद चोपड़ा की गिनती छोटे परदे के पॉपुलर एक्टर्स में होती है। वो कई बड़े सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं। खासकर 'तेरे लिए', 'बेहद' और 'किस देश में है मेरा दिल' जैसे रोमांटिक सीरियल्स में फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया। बात एक्टर की लव लाइफ की करें, तो कई एक्ट्रेसेस के साथ उनकी डेटिंग के चर्चे रहे हैं।

जबसे हर्षद ने Lock Upp 2 के प्रीमियर एपिसोड में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड का जिक्र किया, तभी से लोग दावा कर रहे हैं कि वो सृति झा की बात कर रहे थे। कई यूजर्स ने कहा कि शो 'दिल से दी दुआ...सौभाग्यवती भव?' के दौरान श्रीति और हर्षद के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं और उसके बाद सृति और हर्षद के रास्ते अलग हो गए और सृति और कुणाल के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं। ऐसे में लोग कह रहे हैं कि सृति और कुणाल ने मिलकर हर्षद को धोखा दिया है। हालांकि, इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

इन एक्ट्रेसेस संग हर्षद चोपड़ा की डेटिंग के रहे हैं चर्चे

हर्षद चोपड़ा का नाम सिर्फ सृति झा ही नहीं, बल्कि और भी कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। हर्षद चोपड़ा का नाम 'बेहद' में उनकी को-स्टार रहीं एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, कपल ने कभी अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा था। इससे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' की एक्ट्रेस अदिति गुप्ता संग भी उनका नाम जुड़ा था। बता दें कि इस सीरियल में हर्षद ने प्रेम और अदिति ने हीर का रोल प्ले किया था।

इसके अलावा 'तेरे लिए' में उनकी ऑनस्क्रीन पार्टनर अनुप्रिया कपूर संग भी उनकी डेटिंग की खबरों ने तूल पकड़ा था। कुछ साल पहले हर्षद चोपड़ा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में डॉक्टर अभिमन्यु बिरला के रोल में नजर आए थे और उस वक्त उनकी को-स्टार प्रणाली ठाकुर के साथ उनका नाम जुड़ा था। हालांकि, कपल ने कहा था कि दोनों बस अच्छे दोस्त हैं।

  

 


हर्षद चोपड़ा ने जबसे Lock Upp 2 के प्रीमियर एपिसोड में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड का जिक्र किया, तबसे उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की थ्योरीज सामने आ चुकी हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Harshad Chopda