टीवी की 'इशि मां' यानी दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ महीनों पहले जुड़वां बच्चों का स्वागत किया है। वह इन दिनों पति विवेक दहिया के साथ रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' में नजर आ रही हैं। हाल ही में दिव्यांका ने एक इंटरव्यू के दौरान पोस्टपार्टम फेज पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे डिलीवरी के बाद उन्हें तेज कमर दर्द हुआ था, जिससे रिकवर करने के लिए उन्हें फिजियोथेरेपी और एक्वा थेरेपी का सहारा लेना पड़ा। एक्ट्रेस ने डिलीवरी के चार महीने बाद काम पर लौटने, पति विवेक के सपोर्ट और पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर खुलकर बात की व महिलाओं के लिए एक खास मैसेज भी दिया। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
डिलीवरी के बाद के संघर्ष पर दिव्यांका त्रिपाठी ने की खुलकर बात
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया मई 2026 में जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया कि डिलीवरी के बाद उन्हें कमर में तेज दर्द की दिक्कत हुई थी और इसे ठीक करने के लिए उन्होंने फिजियोथेरेपी और एक्वा थेरेपी की मदद ली थी। दिव्यांका ने यह भी बताया कि डिलीवरी के बाद काम पर लौटना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि विवेक को पता था कि अगर वो लंबे समय तक घर पर रहेंगी, तो वह पोस्टपार्टम डिप्रेशन का शिकार हो सकती हैं। ऐसे में विवेक ने उन्हें काम पर वापस लौटने के लिए प्रोत्साहित किया। दिव्यांका ने बताया कि 'पति पत्नी और पंगा 2' से कमबैक करने के लिए विवेक ने ही उन्हें समझाया था और फिर जब उन्होंने इस बारे में सोचना शुरू किया और काम पर लौटने की पहल की, तो उन्हें समझ आया कि यह बहुत मुश्किल है।
यह भी पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया के घर आए नन्हे मेहमान, जुड़वां बेटों की मां बनीं टीवी की 'इशि मां'
कमर में तेज दर्द होने पर शुरू की थेरेपी
दिव्यांका ने बताया कि वह सभी महिलाओं से कहना चाहती हैं कि डिलीवरी के बाद रिकवरी आसान नहीं होती है और व हह सभी महिवाओं से कहना चाहेंगी कि इसे लेकर खुद पर प्रेशर न डालें। दिव्यांका ने बताया कि जब उन्होंने रिहैबिलिटेशन की शुरुआत की, तो यह काफी मुश्किल था, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें अच्छा महसूस हुआ। उन्होंने बताया कि वह कमर दर्द के लिए एक्वा थेरेपी ले रही हैं, जिसमें स्वीमिंग पूल के पानी में एक्सरसाइज की जाती है।
इस वजह से 'पति पत्नी और पंगा 2' से की वापसी
दिव्यांका और विवेक ने बताया कि रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' से वापसी करने के लिए उन्होंने पूरी प्लानिंग की थी और सबसे अच्छी बात यह थी कि इस शो के लिए हफ्ते में एक ही दिन शूट करना था और इसलिए दोनों ने मिलकर तय किया कि कैसे सब कुछ मैनेज किया जा सकता है। बता दें कि शादी के 10 साल बाद दिव्यांका ने 26 मई 2026 को जुड़वां बेटों को जन्म दिया है। दोनों अपने यू्ट्यूब व्लॉग्स के जरिए भी फैंस से जुड़े रहते हैं।
यह भी पढ़ें- शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया के घर गूंजेगी किलकारी, इंटरनेट पर वायरल हुआ कपल का पोस्ट
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
