बॉलीवुड के मोस्ड लवड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। कपल फिलहाल दुआ के माता-पिता हैं और जल्द ही उनके घर दोबारा खुशियां दस्तक देने वाली हैं। आज कपल की लाडली दुआ सिंह पादुकोण दो साल की हो गई हैं और नन्ही बिटिया के दूसरे बर्थडे पर रणवीर और दीपिका ने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों में नन्ही दुआ सारी लाइमलाइट चुराती दिख रही हैं और मम्मी के बेबी बंप पर क्यूट रिएक्शन दे रही हैं। चलिए आप भी इन तस्वीरों पर नजर डाल लीजिए।

रणवीर-दीपिका ने शेयर की मैटरनिटी फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें

रणवीर और दीपिका ने प्यारे से कैप्शन के साथ मैटरनिटी फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज में तीनों हंसते-खिलखिलाते नजर आ रहे हैं। जहां दीपिका बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं बेबी दुआ प्यारा का रिएक्शन दे रही हैं और रणवीर अपनी लाडली के साथ खेल रहे हैं। इन प्यारी तस्वीरों ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया और कुछ ही देर में ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। कपल ने कैप्शन में लिखा, "बेबी दुआ और हमारा दिल और बड़ा हो रहा है...आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद!"

दुआ की मासूमियत पर टिकीं फैंस की नजरें

इन तस्वीरों में दुआ ने अपनी क्यूटनेस और मासूमियत से सभी का दिल जीत लिया है। एक तस्वीर में जहां वह चेहरे पर हाथ रखकर शरमा रही हैं, तो वहीं एक तस्वीर में खिलखिलाकर हंस रही हैं और प्यार से दीपिका के बेबी बंप को निहार रही हैं। तस्वीरें देखकर फैंस का कहना है कि नन्ही दुआ बिल्कुल पापा की कार्बन कॉपी हैं। ये तस्वीरें इसलिए भी खास हैं, क्योंकि आज दुआ का दूसरा जन्मदिन है। कपल ने 8 सितंबर, 2024 को दुआ का स्वागत किया था।

यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने अपने 40वें बर्थडे पर शुरू की खास पहल, नए कलाकारों का सपना पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बढ़ाया हाथ

अप्रैल में अनाउंस की थी दूसरी प्रेग्नेंसी

दीपिका और रणवीर ने अप्रैल 2026 में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, जिसमें दुआ ने प्रेग्नेंसी टेस्ट का पॉजिटिव रिजल्ट पकड़ा हुआ था। अब कपल जल्द ही एक नए मेहमान का वेलकम करने का जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह को 'धुरंधर 2' के लिए मिल रही है तारीफ तो क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? फैंस बोले-एक तरफ यामी गौतम और दूसरी तरफ....


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Courtesy: Instagram/Deepika Padukone