टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर बीपी सिंह यानी बृजेंद्र पाल सिंह के निधन की खबर ने उनके फैंस और सेलेब्स को सदमे में डाल दिया है। उन्हें ज्यादातर फैंस सीआईडी शो के निर्माता और निर्देशक के तौर पर जानते हैं, लेकिन उससे पहले उन्होंने एक हॉरर शो काफी पॉपुलर हुआ था। भारतीय टेलीविजन पर हॉरर जॉनर को पहचान दिलाने में इस शो ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 'सीआईडी' के जरिए टीवी के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कराया था। उनके जाने पर कई सेलेब्स, सीआईडी की टीम और उनके फैंस ने दुख जताया है।

'आहट' सीरियल भी हुआ था काफी पॉपुलर

बीपी सिंह को ज्यादातर लोग 'सीआईडी' शो की वजह से जानते हैं, लेकिन उन्होंने इंडियन टीवी जगत में हॉरर शो 'आहट' के जरिए खास पहचान बनाई थी। यह शो साल 1995 में शुरू हुआ था और साल 2015 तक चला था। उस वक्त टीवी में हॉरर जॉनर इतना पॉपुलर नहीं था, लेकिन 'आहट' के बाद हॉरर शोज के दौर की शुरुआत हुई थी।

'सीआईडी' के जरिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड

बीपी सिंह ने 'सीआईडी' शो के एक एपिसोड को बिना किसी कट के सिंगल शॉट में लगातार 111 मिनट के लिए शूट किया था और इसी के चलते शो का नाम 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' और 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया गया था। बता दें कि किसी टीवी शो के एपिसोड को बिना रूके लगातार शूट करने का यह रिकॉर्ड आज भी टीवी इंडस्ट्री में बेहद अनूठा है।

सीआईडी फेम दयानंद शेट्टी ने जताया दुख

सीआईडी फेम दयानंद शेट्टी यानी दया ने बीपी सिंह के निधन पर शोक जताया है। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी उन्हें श्रंद्धाजलि दी है। बता दें कि वह वो रात होने को है, गुटर गू, दिव्य दृष्टि, अदालत और सुपरकॉप्स वर्सेज सुपर विलेन जैसे टीवी शोज से भी जुड़े रहे। फिल्म एजेंट विनोद और सीरियल सीआईडी में उन्होंने एक्टिंग भी की थी।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

 


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।